सेलेब्स ने की 'भारत' की तारीफ तो भड़क गईं कंगना रनौत की बहन, बोलीं- 'सलमान की चापलूसी...'
By मेघना वर्मा | Published: June 6, 2019 01:11 PM2019-06-06T13:11:42+5:302019-06-06T13:11:42+5:30
सलमान खान की फिल्म भारत, लाजवाब अदाकारी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने हर एक कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर पेश किया है। फिल्म में दिशा पटानी की एंट्री लोगों को सीटियां मारने के लिए मजबूर कर देगी।
कंगना रनौत की बहन रंगोली हमेशा ही अपनी बातें खुलकर और बड़ी बेबाकी से रखती हैं। नेपोटिज्म हो या डायरेक्टर की कोई बात रंगोली अपने सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। रिसेंटली सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर उन्होंने अपनी बात कही है। सलमान की भारत फिल्म की जहां सभी सेलेब्स ने तारीफ की है वहीं इस बात पर रंगोली ने सेलेब्स की क्लास लगा दी है।
दरअसल सलमान खान की इस फिल्म को देखकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने तारीफ की है। इन स्टार्स में करण जौहर भी शामिल हैं। इसी बात पर रंगोली ने उनको और कई सितारों को खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में जुट चुकी है। मुझे भी सीखना है, पीछे चुगली और सामने चापलूसी।'
कुछ दिनों पहले मुंबई में भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें सभी बड़े सेलेब्स ने इंट्री की थी। अली अब्बास के निर्देशन में बनी भारत फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं। आइए आपको बताते हैं ईद के मौके पर रिलीज हुई है। भारत फिल्म की कहानी है एक ऐसे आदमी की जो भारत-पाकिस्तान के समय अपने भारत आता है मगर अपने बहन और पिता से बिछड़ जाता है। एक व्यक्ति के साथ पूरा देश समय-समय पर कैसे और बदलता है यही है फिल्म की पूरी कहानी।
Bolly industry Salman Khan ki chaploosi mein jut chuki hai, KJO is leading the chaploosi pack, humko bhi seekhna hai yaar peeche se chugali aur saamne chaapalusi yeh kaise hota hai 🤓
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) June 5, 2019
सलमान खान की लाजवाब अदाकारी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने हर एक कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर पेश किया है। फिल्म में दिशा पटानी की एंट्री लोगों को सीटियां मारने के लिए मजबूर कर देगी।
वहीं सलमान के साथ कटरीना की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री का स्वाद भी चखने को मिलेगा। जैकी श्रॉफ के साथ सलमान संवाद आपको भावुक कर देंगे।