लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे और विरोधियों पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, कही ये बेहद अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 26, 2020 15:16 IST

एक दिन पहले उद्धव ठाकरे ने कंगना रनौत के बयानों की तुलना नमक हरामी से की थी जिसके जवाब में कंगना ने ट्वीट किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत अपने बड़बोले पर के लिए जानी जाती हैंएक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कंगना रनौत अपने बड़बोले पर के लिए जानी जाती हैं।कंगना बीते कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना ने नेपोटिज्म के बाद ड्रग्स मुद्दे पर बॉलीवुड सेलेब्स को लताड़ लगाई थी। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार से भी एक्ट्रेस का छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। सरकार और कंगना के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।अपनी दशहरे की रैली में उद्धव ठाकरे ने बिना कंगना का नाम लिए उन्हें 'नमक हराम' बोल दिया था। इसके बाद कंगना ने सीधे नाम लेकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ ट्वीट किए थे। 

 कंगना का गुस्सा इतने से ही शांत नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना उद्धव ठाकरे को खरी-खरी बातें सुना रही हैं।

कंगना ने कहा है कि  रविवार के भाषण में उद्धव ठाकरे ने काफी अपशब्दों का प्रयोग किया था और कथित नारीवादियों ने इसका विरोध नहीं किया। कंगना ने उद्धव ठाकरे को नसीहत देते हुए यह भी कहा है कि वह याद रखें कि सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन आदमी का सम्मान एक बार चला जाए तो वापस नहीं आता है।

उद्धव ने कहा कहा था

उद्धव ने बिना कंगना का नाम लिए एक्ट्रेस पर भी निशाना साधा है। सीएम ने कहा है कि न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। मुंबई पीओके है। वहां हर जगह ड्रग एडिक्ट हैं। वे इस तरह की तस्वीर पेश कर रहे हैं। हम गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं। गाजे के खेत आपके राज्य में हैं।'

सुशांत केस में आदित्य ठाकरे का नाम लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कहा रहा है कि इस केस में आदित्य का भी लिंक है यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने केस को तोड़ा मरोड़ा है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है। 

टॅग्स :कंगना रनौतउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस