लाइव न्यूज़ :

कंगना की बहन रंगोली ने फिर साधा तापसी पर निशाना, किया खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 25, 2019 08:17 IST

रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड का आंख पर निशाना साधा है। रंगोली ने कई ट्वीट कर इस फिल्म में युवा अभिनेत्रियों को कास्ट करने पर सवाल उठाए हैं।

Open in App

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणावत और उनकी बहन रंगोली चंदेल जब किसी के पीछे पड़ जाती हैं, तो उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेतीं. अब तक बॉलीवुड के कई सितारों, फिल्मकारों को अपने निशाने पर ले चुकीं ये बहनें पिछले कुछ समय से तापसी पन्नू के पीछे पड़ी हुई हैं.

गत दिनों रंगोली ने तो तापसी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसका तापसी ने बड़े संयम से जवाब दिया. तापसी अब एक बार फिर रंगोली के निशाने पर आ गईं हैं, वह भी अपनी अगली फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर. दरअसल, रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक के बाद 3 पोस्ट जारी किए हैं.

इनमें उन्होंने फिल्म में उम्रदराज महिलाओं के किरदार में युवा एक्ट्रेसेज को कास्ट करने पर सवाल उठाया. रंगोली ने यह दावा भी किया कि पहले यह फिल्म कंगना को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. फिल्म दो बूढ़ी दादियों की सच्ची कहानी है, जिनका नाम चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर है.

ये दोनांे जेठानी-देवरानी हैं और उत्तर प्रदेश के जौहरी गांव में रहती हैं. उन्होंने 60 साल की उम्र में शूटिंग की ट्रेनिंग ली और कुल 352 मेडल्स जीते. शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो और प्रकाशी की जिंदगी पर बनी यह फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीज होगी.

टॅग्स :सांड की आंखतापसी पन्नूकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?