लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत 40 करोड़ में बेच रही हैं मुंबई का बंगला! इसी पर चला था बुलडोजर, देखें अंदर का नजारा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2024 13:22 IST

कंगना रनौत का मुंबई स्थित बंगला उनकी प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स का कार्यालय है। इसे शबनम गुप्ता ने डिजाइन किया था। इसके अंदर की सजावट भी शानदार है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अब सांसद बन चुकी हैंऐसी खबरें हैं कि वह मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित अपना बंगला बेच रही हैंएक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंगना ये बंगला 40 करोड़ में बेच रही हैं

Kangana Ranaut To Sell Her Luxury Mumbai Bungalow: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अब सांसद बन चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना के बारे में ऐसी खबरें हैं कि वह मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित अपना बंगला बेच रही हैं। यह वही बंगला है जिसे बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अवैध निर्माण के लिए 2020 में आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंगना ये बंगला 40 करोड़ में बेच रही हैं।

एक यूट्यूब चैनल ने कंगना के इस आलीशान बंगले का वीडियो अपने चैनल पर डाला है। कोड एस्टेट ने यूट्यूब पर एक वीडियो डाल कर कंगना के आलीशान बंगले के अंदरूनी हिस्से से परिचित कराया है। यह भी बताया गया कि बंगला 40 करोड़ रुपये में बिक रहा है। बंगले का वीडियो नीचे देखा जा सकता है।

कंगना रनौत का मुंबई स्थित बंगला उनकी प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स का कार्यालय है। इसे शबनम गुप्ता ने डिजाइन किया था। इसके अंदर की सजावट भी शानदार है। एक सुंदर लकड़ी की सीढ़ी, एक विशाल मुख्य कार्य क्षेत्र, एक आरामदायक  स्टूडियो, एक बैठक और एक सम्मेलन कक्ष बंगले में शामिल हैं। बड़े बॉथरूम और लक्जरी सुविधाओं के साथ दूसरी मंजिल में एक बड़ा हॉल भी है।

बता दें कि बॉलीवुड में वंशवाद के मुद्दे पर बहस छेड़ने वालीं अभिनेत्री कंगना रनौत एक मुखर व्कतित्व हैं। वह अब हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद के रूप में नई पारी शुरू कर चुकी हैं। रनौत ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया। चार बार की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता कंगना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर भी रही थीं। बेबाक राजनीतिक टिप्पणियां करने वाली कंगना के बंगले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 2020 में बुलडोजर कार्रवाई भी की थी।

टॅग्स :कंगना रनौतमुंबईBJPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?