'चंद्रयान-2' का जमीनी स्टेशन से टूटा संपर्क, बोले बॉलीवुड प्रोड्यूसर-भगवान नहीं चाहता मनुष्य ब्रह्मांड में करें हस्तक्षेप

By मेघना वर्मा | Published: September 7, 2019 11:26 AM2019-09-07T11:26:35+5:302019-09-07T11:26:35+5:30

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया।

kamal r khan, krk reaction on Chandrayaan-2 | 'चंद्रयान-2' का जमीनी स्टेशन से टूटा संपर्क, बोले बॉलीवुड प्रोड्यूसर-भगवान नहीं चाहता मनुष्य ब्रह्मांड में करें हस्तक्षेप

'चंद्रयान-2' का जमीनी स्टेशन से टूटा संपर्क, बोले बॉलीवुड प्रोड्यूसर-भगवान नहीं चाहता मनुष्य ब्रह्मांड में करें हस्तक्षेप

Highlightsचंद्रयान-2 का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने पर लगातार लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।अनुपम खेर से सनी देओल और आर माधवन तक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

चंद्रयान-2 पर पूरी दुनिया की नजरें बनी हुई थीं। देर रात जब पता चला कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया तो पूरा देश कुछ समय के लिए उदास हो गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। मगर लोग लगातार इस घटनाक्रम पर इसरो के साइंटिस्टों की कोशिश को और उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को संबोधित किया। आज सुबह आठ बजे से वह वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे उनका हौसला अफजायी कर रहे थे। साथ ही यह भी बता रहे थे कि इसरो के वैज्ञानिकों के साथ इस समय पूरा देश खड़ा है। वहीं बॉलीवुड से भी लगातार इस घटना पर रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

अनुपम खेर, सनी देओल, आर माधवन, अशोक पंडित, पायल रोहतगी, श्रुति सेठ जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। वहीं एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने भी इस पर ट्वीट किया है जिसके बाद वह फिर से ट्रोल हो गए हैं।

कमाल आर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'चंद्रयान -2 का लैंडर चंद्रमा की सतह से मुश्किल से दो किलोमीटर की दूरी पर इनकम्युनिकेट मोड में चला गया। यह इस बात का प्रमाण है कि भागवान इंसानों को अपने ब्रह्मांड में हस्तक्षेप करने के लिए सब कुछ जानने की अनुमति नहीं देता है। मनुष्य को केवल पृथ्वी की रक्षा के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए।'

केआरके के इस ट्वीट के बाद लोग लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कितनी घटिया सोच है आपकी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कुछ भी बोलना है बस आपको वहीं एक और यूजर ने लिखा तू पागल है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा तू चुप कर अपने फिल्म रिव्यू पर ध्यान दे। केआरके के इस ट्वीट पर लोग उनको जवाब दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया। संबोधन खत्म होने के बाद माहौल तब गमगीन हो गया, जब इसरो के अध्यक्ष के. सिवन फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद पीएम मोदी ने तुरंत के. सिवन को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाने लगे। 

Web Title: kamal r khan, krk reaction on Chandrayaan-2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे