लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टर, पुलिस और सफाईकर्मी को कमल हासन का सलाम, बताया असली योद्धा

By भाषा | Updated: April 13, 2020 16:58 IST

इससे पहले कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के प्रयासों को लेकर असहमति जताते हुए मक्कल नीधि मइयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने  भाजपा नीत सरकार की कड़ी आलोचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भयम' नाम के इस वीडियो को कोच्चि मेट्रो स्टेशन पर तैनात पुलिस निरीक्षक एस अनंतलाल ने निर्देशित किया है। इस बीच, केरल पुलिस ने भी विभाग को दिए 'बधाई संदेश' के लिए हासन का आभार जताया है।

कोरोना वायरस से निपटने के मद्देनजर केरल पुलिस की ओर से जारी एक संगीत वीडियो की अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने सराहना की है। हासन ने कहा, '' बेहतरीन। डॉक्टर, पुलिस और सफाईकर्मी अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं। केरल पुलिस का एक गान के जरिए इन लोगों का उत्साह बढ़ाना लाजिमी है। मैं वर्दी पहने पुलिसकर्मी के गायन कौशल को देखकर भी खुश हूं। मैं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संवेदनशील विचार के साथ आगे आने के लिए बधाई देता हूं। मेरा सलाम।'' '

निर्भयम' नाम के इस वीडियो को कोच्चि मेट्रो स्टेशन पर तैनात पुलिस निरीक्षक एस अनंतलाल ने निर्देशित किया है। इस बीच, केरल पुलिस ने भी विभाग को दिए 'बधाई संदेश' के लिए हासन का आभार जताया है। वहीं इससे पहले कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के प्रयासों को लेकर असहमति जताते हुए मक्कल नीधि मइयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने  भाजपा नीत सरकार की कड़ी आलोचना की थी। हासन ने कहा “नोटबंदी के समय की गई गलती दोहराई जा रही है, अलबत्ता इस बार तो वह बड़े स्तर पर की जा रही है।”

प्रधानमंत्री को लिखे एक खुले पत्र में हासन ने कहा था कि लॉकडाउन के लिए सही योजना नहीं बनाई गयी । हासन ने मध्यम वर्ग और संपन्न लोगों की तरफ संकेत करते हुए कहा कि केंद्र को “बालकनी सरकार” की तरह काम नहीं करना चाहिए। हासन ने कड़े शब्दों में लिखे गए अपने पत्र में कहा, “नोटबंदी से जहां गरीबों की बचत और आजीविका बर्बाद हो गई, उसी प्रकार गलत योजना के तहत किए गए लॉकडाउन के कारण हमें जीवन और आजीविका दोनों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।”

टॅग्स :कमल हासनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!