लाइव न्यूज़ :

काजल अग्रवाल ने लगाई पति के नाम की मेहंदी, जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2020 11:12 IST

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से एक दिन पहले उन्होंने उन्होंने अपनी मेहंदी की तस्वीर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देकाजल अग्रवाल ने शेयर की अपनी मेहंदी की तस्वीर। बिजनेसमैन गौतम किचलू से मुंबई में शादी करेंगी काजल।

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली 'सिंघम' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल शादी करने जा रही हैं।  हाल ही में इस खबर की पुष्टि करते हुए काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया है। 30 अक्टूबर को एक्ट्रेस विवाह के बंधन में बंध जाएंगी।

काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी करेंगी। शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी की तस्वीर सामने आ गई हैं, जो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। काजल ने अपने पति के नाम ही मेहंदी के हाथों के साथ की अपनी फोटो फैंस के लिए शेयर की है।

काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें उनके दोनों हाथों पर मेहंदी लगी हुई हैं और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में काजल लाइट ग्रीन कलर का सूट पहने हुए हैं जिसके साथ उन्होंने हेवी ईयररिंग्स पहने और ब्रेड बनाई।

'मगाधीरा', 'आर्या 2', 'डार्लिंग', 'मिस्टर परफेक्ट', 'विवेगम' जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाली काजल अग्रवाल ने साल 2019 में बताया था कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखता होगा।

कौन हैं गौतम किचलू

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं। वह इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर कंपनी चलाते हैं। गौतम किचलू और काजल अग्रवाल की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये अरेंज्ड कम लव मैरिज है। कुछ दिनों पहले अदाकारा को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह किसी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।

शादी में सिर्फ नजदीकी लोगों को ही इनवाइट किया जाएगा. काजल ने 2004 में फिल्म 'क्यों हो गया ना' से बॉलीवुड करियर शुरू किया था. वह जल्द ही फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगी।

टॅग्स :काजल अग्रवालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!