लाइव न्यूज़ :

अब कैलाश खेर भी #MeToo के घेरे में, पत्रकार ने कहा –वो बहाने मेरी जांघ छू रहे थे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2018 11:13 IST

कैलाश खेर पर आरोप लगाने वाली महिला न तो भारतीय है न ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। दरअसल कैशाल पर आरोप पत्रकार संध्या मेनन हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता के #MeToo के बाद से अब एक एक करके कई फीमेल खुद के साथ हुए गलत आचरण का खुलासा कर रही हैं। शनिवार को क्लीन डायरेक्टर विकास बहल पर  #MeToo के जरिए यौन शोषण का आरोप लगा था।  ऐसे में अब गायक कैलाश खैर का नाम भी गलत आचरण को लेकर सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश खेर पर आरोप लगाने वाली महिला न तो भारतीय है न ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। दरअसल कैशाल पर आरोप पत्रकार संध्या मेनन हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडिल से गायक कैलाश खेर के बारे में यह बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कई ट्वीट करके कैशाल पर आरोप लगाए है। जिसमें कैलाश खेर द्वारा उसके साथ की बद्तमीजी को पढ़ा जा सकता है।

पत्रकार ने आ ने लिखा है, 'मैं कैलाश खेर से मस्कट के एक बुटीक में इंटरव्यू के सिलसिले में मिली थी। वहां मेरे साथ कुछ महिलाएं, एक फोटोग्राफर और कुछ जर्नलिस्ट थे। मैं कैलाश खेर के पास ही बैठी थी, वह बार-बार बात करने के बहाने मेरी जांघ छू रहे थे, मैं बहुत असहज मेहसूस कर रही थी।

मैंने अपने बॉस को यह बात बताई तो उन्होंने इसे हंसी में टाल दिया। फिर ग्रुप फोटो के में कैलाश ने मुझे अपने पास खड़े होने को कहा तो मैंने मना कर दिया। उस दिन के गुस्से के साथ असहाय होने की फीलिंग मैं आज भी नहीं भूल पाती।  कैशाल की ओर से उनके इस बयान पर किसी भी तरह का अभी तक कोई बयान नहीं आय़ा है।

'बहल मेरे साथ बघारते थे शेखी'

कंगना ने एक बयान में कहा, 'मैं पूरी तरह से उस पर (महिला) विश्वास करती हूं। हम जब 2014 में 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद भी बहल मेरे सामने यह शेखी बघारते थे कि वह रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं। हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।' 

क्या था तनुश्री का आरोप

आपको बता दें, हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नतनुश्री दत्तानाना पटोलेविकास बहल# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

भारतस्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद अध्यक्ष के 41 और पार्षदों के 1,006 पद पर जीत?, कांग्रेस का दावा, सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन चंद्रपुर

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?