Kabir Singh Box Office Collection day 1: शाहिद कपूर और कियारा अडवानी के रोमांस का चला जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
By मेघना वर्मा | Published: June 22, 2019 02:17 PM2019-06-22T14:17:02+5:302019-06-22T14:17:02+5:30
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बड़े पर्दे पर 21 जून को रिलीज हो गई है। इसे ना सिर्फ लोगों का प्यार मिल रहा है बल्कि क्रिटिक्स भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। कबीर सिंह फिल्म साउथ की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है।
शाहिद कपूर और कियारा अडवानी कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। प्यार और दीवानगी पर बनी इस फिल्म ने लोगों पर गजब का जादू चलाया है तभी तो फिल्म ने पद्मावत और टोटल धमाल जैसी फिल्म को पछाड़ कर पहले ही दिन बंपर कमाई कर डाली है।
तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो पहले ही दिन शाहिद और कियारा कि फिल्म कबीर सिंह ने 20.21 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ और अजय देवगन और माधुरी जैसी मल्टी स्टारर फिल्म ने 16.50 करोड़ की कमाई कर ली थी।
फिल्म को ना सिर्फ लोगों का प्यार मिल रहा है बल्कि क्रिटिक्स भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बता दें कबीर सिंह फिल्म साउत की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म के लिए अर्जुन रेड्डी के लीड किरदार विजय देवराकोंडा ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है।
#KabirSingh is terrific on Day 1... Emerges Shahid Kapoor’s biggest opener [surpasses *Day 1* biz of #Padmaavat: ₹ 19 cr]... Biggest *non-holiday* opening day of 2019 [surpasses #TotalDhamaal: ₹ 16.50 cr]... Is a craze amongst the youth... Fri ₹ 20.21 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2019
तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के स्टार विजय ने ट्वीट करके इस फिल्म को बधाई दी है। वहीं उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कबीर सिंह के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।
विजय ने ट्वीट करके लिखा, 'कबीर सिंह मेरे लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वागा की कहानी सुनानने की केपेसिटी और उनकी दृष्टी और जुनून किसी भी बॉक्स ऑफिस की सफलता से ज्यादा है। जिसे वो देख सकते हैं। उनसे ही मुझे अपने अंदर की एनर्जी के लिए फायरप्लेस मिलता है। शाहिद और कियारा की फिल्म के लिए सफलता के लिए कामना करता हूं।'
कबीर सिंह (शाहिद कपूर) दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज का स्टूडेट है। जिसको अपने गुस्से पर काबू करना नहीं आता है। कॉलेज में उसे अपनी जूनियर प्रीति (कियारा आडवाणी) से प्यार हो जाता है। प्रीति की कहानी में प्रीति के घरवाले विलेन बनकर आते हैं। क्योंकि वो कबीर को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। हालांकि कबीर उनको मनाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन उसका गुस्सा बीच में आ जाता है।