लाइव न्यूज़ :

'सत्यमेव जयते' के तीन नए पोस्टर हुए रिलीज, मनोज बाजपेयी के किरदार से उठाया गया पर्दा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 15:56 IST

सत्यमेव जयते के जरिये मॉडल आयशा शर्मा भी बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। वह नेहा शर्मा की बहन हैं।

Open in App

मुंबई, 22 जून:  बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के आज तीन नए पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं। पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म में मनोज बाजपेयी के किरदार से पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म के एक पोस्टर में मनोज पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने किसी पर बंदूक तानी हुई है। वहीं दूसरे पोस्टर में मनोज और जॉन को एक साथ दिखाया गया है। 

सत्यमेव जयते के जरिये मॉडल आयशा शर्मा भी बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। वह नेहा शर्मा की बहन हैं। फिल्म को मिलाप मिलन जवेरी ने डायरेक्ट किया है।

वहीं कुछ दिनों पहले फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें जॉन अब्राहम की दमदार बॉडी देखने को मिली थी। पोस्टर के कैप्शन में लिखा था- बईमान पिटेगा, करप्शन मिटेगा.. फिल्म 'सत्यमेव जयते' के इस पोस्टर को खुद जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।  

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' और देओल परिवार की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' भी इस 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। अगर ऐसा होता है तो ये तीनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक साथ क्लैश करेगी। जिसका असर इन तीनों ही फिल्मों की कमाई पर पड़ेगी।   

वहीं पिछले दिनों सत्यमेव जयते में लिए एक आइटम सॉन्ग को भी शूट किया गया , जिसमें जॉन अब्राहम और नोरा फतेही ने भाग लिया। ये गाना सुष्मिता सेन के गाने दिलबर का मॉडर्न वर्जन है। गाने में नोरा का मस्त बेली डांस भी नजर आएगा।

टॅग्स :जॉन अब्राहमसत्यमेव जयते
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म '1911' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है

बॉलीवुड चुस्कीSTREE 2- स्त्री-2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये, पीछे छूट गए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम

बॉलीवुड चुस्की15 अगस्त को रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में, 'स्त्री 2' से लेकर 'खेल खेल में'

बॉलीवुड चुस्कीशर्वरी वाघ की हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, जॉन अब्राहम संग फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीडिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम संग प्रतिद्वंद्विता को किया खारिज, कहा- उन्होंने बिपाशा बसु को मुझसे दूर नहीं किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?