लाइव न्यूज़ :

Pagalpanti Box Office Collection Day 4: जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' ने कमाई में चौथे दिन कर दिया कमाल, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2019 09:01 IST

फिल्म पागलपंती चार दिनों में भी 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन पेश कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने चार दिनों में केवल 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला जैसे स्टार कास्ट हैं। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है। यही कारण है कि फिल्म में जबदस्त एक्शन को डोज पेश किया गया है। फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन पेश कर दिया गया है।

फिल्म पागलपंती चार दिनों में भी 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'पागलपंती' ने बीते दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस  हिसाब से फिल्म ने चार दिनों में केवल 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'पागलपंती' ने पहले दिन  5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी शुरू होती है गैंगस्टर राजा (सौरभ शुक्ला) और वाईफाई भाई (अनिल कपूर) से जो अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए राज किशोर (जॉन अब्राहम), राज के दोस्त जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) को हायर करते हैं। ये तीनों ही अपनी बदकिस्मती के कारण लगातार मुसीबतों में घिरते चले जाते हैं और यहीं से शुरू होता है पागलपंती का सफर।

एक्टिंग

बाटला हाउस जैसी सीरियस फिल्म करने के बाद जॉन अब्राहम इस कॉमेडी फिल्म में नजर आए हैं। वह फिल्म में कुछ कुछ सीन्स में हंसाने में मजबूर हुए हैं। लेकिन जितनी उम्मीद जॉन से की जाती है उससे वह परे नजर आए हैं।  वेलकम  और वेलकम बैक के बाद अनिल कपूर एक बार फिर से गैंगस्टर के किरदार से छा गए हैं। अरशद वारसी ने शानदार एक्टिंग पेश की है। सौरभ शुक्ला ने अपनी शानदार एक्टिंग पेश की है। पुलकित भी काफी हद तक न्याय करते नजर आए हैं। एक्ट्रेस की बात करें तो वह केवल ग्लैमरस बिखेरती नजर आई हैं। 

टॅग्स :पागलपंतीजॉन अब्राहमअनिल कपूरअरशद वारसीपुलकित सम्राट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्कीJolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 53.5 करोड़, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?