लाइव न्यूज़ :

विजय शंकर के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से की शादी, अब वायरल हो रही तस्वीरें

By अमित कुमार | Updated: February 3, 2021 19:13 IST

आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक जयदेव उनादकट शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने मंगलवार को रिनी संग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देशादी समारोह मंगलवार रात गुजरात के आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट में रखा गया था।जयदेव उनादकट की शादी में बेहद कम ही लोग शामिल हुए थे। जयदेव उनादकट ने गुपचुप तरीके से शादी तो कर ली लेकिन अब इसकी चर्चाएं खूब हो रही है।

भारतीय क्रिकेटर  जयदेव उनादकट शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर कर जयदेव उनादकट ने खुद फैंस को इसकी जानकारी दी। उनादकट ने अपने शादी मे सिर्फ अपने करीबी लोगों को आमंत्रित किया। उनादकट ने रिनी से साल 2020 के मार्च में सगाई की थी। हालांकि, इस शादी की जानकारी उनादकट ने बेहद कम लोगों को दी थी। 

रिनी के साथ जयदेव उनादकट अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो डालते रहते हैं। उनादकट की पत्नी रिनी पेशे से वकील हैं। दोनों ने 15 मार्च, 2020 को सगाई की थी। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस इन दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। उनादकट आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनादकट इस बार एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल खेलते दिखाई देंगे। 

कुछ दिन पहले ही विजय शंकर ने रचाई वैशाली विश्वेश्वरन से शादी

कुछ दिन पहले ही भारत के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने शादी की है। वे अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन से विवाह बंधन में बंधे हैं। आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने विजय शंकर की शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी। विजय शंकर आईपीएल में सनराइजर्स की ओर से खेलते हैं और फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार रिटेन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के इंस्टाग्राम अकाउंट की ओर से शादी की एक तस्वीर के साथ लिखा गया, 'आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहे। इस बेहद खास दिन पर आपको शुभकामनाएं।'

सोशल मीडिया के जरिए की थी सगाई की घोषणा

पिछले साल आईपीएल से पहले विजय शंकर ने 20 अगस्त को अपनी सगाई की घोषणा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। विजय शंकर ने तब दो तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वे अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे थे। इसके बाद युजवेंद्र चहर, केएल राहुल सहित करुण नायर और अभिनव मुकुंद आदि क्रिकेटर्स ने उन्हें बधाई दी थी।

टॅग्स :जयदेव उनादकटविजय शंकरक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: समीर रिजवी का तूफानी पचासा, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटIPL 2026 LSG vs DC: लखनऊ के 'नवाब' या दिल्ली के 'दबंग'? जानें समय, वेन्यू, पिच रिपोर्ट और आज की संभावित प्लेइंग 11

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?