जावेद अख्तर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-धार्मिक रूप से उत्पीड़ित ईसाइयों को नागरिकता देंगे लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2020 02:58 PM2020-01-14T14:58:31+5:302020-01-14T15:23:49+5:30

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके एक बार फिर से नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

javed akhtar slammed government | जावेद अख्तर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-धार्मिक रूप से उत्पीड़ित ईसाइयों को नागरिकता देंगे लेकिन...

जावेद अख्तर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-धार्मिक रूप से उत्पीड़ित ईसाइयों को नागरिकता देंगे लेकिन...

Highlights बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं हैजावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके एक बार फिर से नागरिकता संशोधन कानून और  एनआरसी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।जावेद अख्तर ने अपने इस ट्वीट में सरकार के दोहरे रवैये को लेकर निशाना साधा है। जावेद अख्तर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके लिखा है कि वे दावा करते हैं कि वे पड़ोसी देशों से सभी धार्मिक रूप से उत्पीड़ित ईसाईयों को नागरिकता देंगे। लेकिन उसी समय वह दावा करते हैं कि वे बेंगलूरू में ईसा मसीह की मूर्ति नहीं रखने देंगे। वाह!! एकदम सही समझ में आता है। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जावेद अख्तर हर एक समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।जावेद अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर  और एनआरसी को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया था। जावेद ने सीएए के जरिए भी सरकार पर काफी निशाना साधा है।

Web Title: javed akhtar slammed government

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे