लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, दिल छू जाने वाले वीडियो के साथ हुआ ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 9, 2020 11:30 IST

लॉकडाउन के अब ज्यादातर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं। कुछ फिल्में रिलीज भी हो चुकी हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भी डिजीटली रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' पहले थियेटर पर 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ पर्दे पर रिलीज को तैयार है। आज फैंस को बड़ी खुशी दी गई है। ये खास फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स  ने आज इस बात का ऐलान कर दिया है।

गुंजन सक्सेना फिल्म कब रिलीज होगी अभी इस बारे में पता नहीं लगा है। लेकिन फैंस के सामने इस बात पर मुहर लग गई है कि ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होने वाली है।नेटफ्लिक्स पर फिल्म के रिलीज होने की बात काफी टाइम से हो रही थी लेकिन अब इस पर मुहर लग गई है।

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भी डिजीटली रिलीज होने जा रही है। ये गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जाह्नवी फिल्म में एयरफोर्स पायलट का किरदार करती नजर आएंगी।

नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ऐलान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी आवाज से गुंजन सक्सेना से बचपन से लेकर पाइलट बनने तक के सफर को सुनाती हैं। इस वीडियो में गुंजन सक्सेना की ऑरिजनल फोटोज का प्रयोग किया गया है। वीडियो के अंत में खुद जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना के रूप में नजर आ रही हैं

'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' पहले थियेटर पर 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी। जाह्नवी भारत की पहली महिला कॉम्बैट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में मुख्य किरदार निभा रही हैं। गुंजन सक्सेना भारत की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर थीं, जिनकी पोस्टिंग 1999 के कारगिल युद्ध में हुई थी। गुंजन ने कारगिल युद्ध में अपनी जाने दांव पर लगाकर कई घायल जवानों को रेस्क्यू किया था। इस मिशन में उनकी साथी लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन थीं। अपने काम के लिए गुंजन को शौर्य वीर पुरस्कार से नवाजा गया था और वे ये पुरस्कार पाने वाली पहली महिला थीं।

टॅग्स :गुंजन सक्सेना द करगिल गर्लबॉलीवुड अभिनेत्रीजाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?