इस प्यार को क्या नाम दूं फेम संगीता श्रीवास्तव का हुआ निधन, इस बीमारी से थीं ग्रस्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 26, 2020 03:12 PM2020-08-26T15:12:50+5:302020-08-26T15:13:27+5:30

संगीता श्रीवास्तव ने इस 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'थपकी प्यार की' सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। संगीता की एक्टिंग को फैंस खासा पसंद करते थे।

Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon actress Sangeeta Srivastava passes away after battling vasculitis | इस प्यार को क्या नाम दूं फेम संगीता श्रीवास्तव का हुआ निधन, इस बीमारी से थीं ग्रस्त

इस प्यार को क्या नाम दूं फेम संगीता श्रीवास्तव का हुआ निधन, इस बीमारी से थीं ग्रस्त

फैंस के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। अब एक और सितारे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के अनुसार छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव के फैंस के लिए बुरी खबर है। मंगलवार को संगीता का मुंबई में निधन हो गया।

 संगीता श्रीवास्तव ने इस 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'थपकी प्यार की' सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। संगीता की एक्टिंग को फैंस खासा पसंद करते थे। संगीता श्रीवास्तव लंबे समय से वस्क्यूलिटिस (vasculitis) नाम की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

इस बीमारी के चलते ही एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस को 25 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। संगीता श्रीवास्तव ने टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लाखों दर्शकों के दिलो को जीता था। फैंस ने उन्हें शो इश्क प्यार को क्या नाम दूं से याद किया जिसमें सनाया ईरानी और वरुण सोबती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

 यह सीरियल साल 2011 में शुरू हुआ था। बता दें कि साल 2020 भी भारतीय मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा रहा है। बीते कुछ महीनों के अंदर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। 

हाल ही में  रिश्ता क्या कहलाता है में शौर्य माहेश्वरी की भूमिका निभाने वाले समीर शर्मा को उनके मलाड निवास पर सुसाइड कर ली थी। ऐसा लगता है कि वह लंबे समय से डिप्रेसन से जूझ रहे थे। मनमीत ग्रेवाल, प्रीक्षा मेहता और अनुपमा पाठक ने भी आत्महत्या की। 
 

Web Title: Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon actress Sangeeta Srivastava passes away after battling vasculitis

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे