अनिल कपूर के घर जमाई बनकर रह रहे हैं सोनम के पति आनंद आहूजा!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 16, 2018 01:38 PM2018-05-16T13:38:44+5:302018-05-16T13:38:44+5:30

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को करीब एक हफ्ता हो गया है।

is sonam husband anand ahuja living in anil kapoor house know the details | अनिल कपूर के घर जमाई बनकर रह रहे हैं सोनम के पति आनंद आहूजा!

अनिल कपूर के घर जमाई बनकर रह रहे हैं सोनम के पति आनंद आहूजा!

मुंबई, 16 मई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को करीब एक हफ्ता हो गया है।  इन दिनों सोनम कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखरे रही हैं तो वहीं आनंद आहूजा इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के गलियारों में एक खबर जोरों पर है कि अब यह नया-नवेला जोड़ा अपना आशियाना किस शहर में बनाएंगा।  

Pak के मुरीद हुए अभिनेता विनय पाठक, कहा- जैसा पाकिस्तान हमारा स्वागत करता है और कोई नहीं करता

वहीं, दोनों अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं कि कहां रहेंगे। डेक्कन क्रोनिकल ने एक रिपोर्ट की मानें तो ये कपल हाल ही में मुंबई में घर खोजने के लिए निकला था। लेकिन ये इसमें कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल सोनम और आनंद अनिल कपूर के जूहू स्थित बंगले में ही खुश हैं और वहीं रह रहे हैं। 

ऐसे में कहा जा रहा है कि ये दोनों शादी के बाद भी अनिल के साथ ही रहेंगे। वहीं, खबरों की मानें तो अनिल कपूर चाहते हैं कि सोनम और आनंद फिलहाल कपूर परिवार के बंगले में ही रहें। आनंद का बिजनेस और परिवार दोनों ही दिल्ली में है, जबकि सोनम का घर और करियर मुंबई में है। इसलिए कुछ समय के लिए दोनों को दोनों ही शहरों के बीच आवाजाही करनी पड़ेगी।

पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस माहिरा खान के संग सोनम कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जानें क्या है वजह ?

 ऐसे में कयास है कि आनंद अनिल के घर जमाई बनकर रहेंगे। हांलाकि इस बात की कोई भी जानकारी कपूर परिवार की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन ये सच है कि अभी तक आनंद ने मुंबई में अपना कोई घर नहीं खरीदा है। सोनम कपूर लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंधी थीं।सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Web Title: is sonam husband anand ahuja living in anil kapoor house know the details

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे