लाइव न्यूज़ :

आज यहां रिलीज होगी इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम, 2 महीने बंद पड़े थे थिएटर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 10:55 IST

Angrezi Medium इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम दुबई के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जो दो महीने बाद खुल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगने के कारण भारत में फिल्म ने कोई कमाल नहीं कर पाया था दुबई में भी करीब दो महीने बाद बुधवार से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में शुमार इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ पूरा देश शोक में डूबा गया था। इरफान खान की गिनती बी-टाउन के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। उन्हें आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक हलवाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि एक हलवाई अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ये फिल्म लॉकडाउन से कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुई थी।

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगने के कारण भारत में फिल्म ने कोई कमाल नहीं कर पाया था। ऐसे में पिछले 2 महीने से सिनेमाघर बंद पड़े हैं।भारत की तरह दुबई का हाल भी कुछ ऐसा ही है और दुबई में भी करीब दो महीने बाद बुधवार से सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। 

खास बात ये है कि दुबई में सिनेमाघर खुलने के बाद थिएटर में पहली फिल्म इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम दिखाई जाएगी।इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम दुबई के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और लंबे समय बाद सिनेमाघर खुलने के बाद वहां के लोग इस बेहतरीन सिनेमा का आनंद ले सकेंगे। 

दुबई में थिएटर्स में कई तरह के दिशा निर्देश जारी रहेंगे। यह इरफान खान की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही इरफान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

बता दें कि अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है। ये फिल्म कई मायनों में ख़ास है क्योंकि साल 2018 में इरफान अपना इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। दरअसल, वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। इस बीमारी का इलाज करवाकर इरफान विदेश से वापस आए थे, जिसके बाद उन्होंने अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू की थी। मगर किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की आखिरी फिल्म होगी। 

टॅग्स :इरफ़ान खानअंग्रेज़ी मीडियमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!