लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुए इरफ़ान खान के बेटे बाबिल, कहा- मैं रोना नहीं चाहता, बाबा उनको हैरानी की नज़र से...

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2021 14:22 IST

बाबिल को जब दिलीप कुमार के निधन की खबर मिली वे अपने फार्महाउस पर 'काला' की तैयारी कर रहे थे। हालांकि जैसे तैसे वे अपने आदर्श एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई लौटे।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान के बेटे बाबिल ने दिलीप कुमार को याद कर भावुक नोट लिखा हैनोट के साथ बाबिल ने दिलीप कुमार द्वारा साइन की हुई उनकी आत्मकथा की तस्वीरें साझा की हैबाबिल ने कहा है कि उनके पिता दिलीप कुमार को हैरानी से देखा करते थे

बॉलीवुड के लीजेंड दिलीप कुमार के निधन के बाद हर कोई अपने तरीके से उन्हें याद कर रहा है। इस बीच दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल ने दिलीप कुमार को याद करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। बाबिल ने यह नोट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बाबिल ने पोस्ट में लिखा है कि वे अपने समय से आगे थे। बाबिल ने ये भी बताया है कि उनके बाबा (इरफान खान) दिलीप कुमार को हैरानी से देखा करते थे। इंस्टाग्राम पर दिलीप कुमार की हस्ताक्षरित आत्मकथा की तस्वीरें साझा करते हुए बाबिल ने कहा, 1949 की फिल्म अंदाज़ देखने के बाद 'पहली बार (उन्हें) दिलीप साहब से प्यार हो गया।

बाबिल को जब दिलीप कुमार के निधन की खबर मिली वे अपने फार्महाउस पर 'काला' की तैयारी कर रहे थे। हालांकि जैसे तैसे वे अपने आदर्श एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई लौटे। बाबिल ने कहा कि बाबा दिलीप साहब को हैरानी से देखते थे। बाबिल के मुताबिक ऐसा कुछ ही बार हुआ है जब इरफान की नजरें उनपर से हटी हों।

बाबिल ने दिलीप कुमार को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया और लिखा- बहुत बहुत धन्यवाद दिलीप साहब, आप अपने समय से काफी आगे थे। जब हमें उनके द्वारा हस्ताक्षरित उनकी आत्मकथा की प्रति मिली, तो बाबा और मैं बहुत ज्यादा अभिभूत थे। बाबिल ने दिलीप कुमार के अभिनय को लेकर कहा- 'अभिनय' को ईमानदारी से लागू करने के शिल्प में आपके अपार योगदान के लिए धन्यवाद। मैं अभी रोना नहीं चाहता।

टॅग्स :दिलीप कुमारइरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!