लाइव न्यूज़ :

कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे इरफान खान, जल्द शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

By भाषा | Updated: February 14, 2019 15:07 IST

जाने माने अभिनेता इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के बाद भारत लौट आए हैं।

Open in App

जाने माने अभिनेता इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के बाद भारत लौट आए हैं। 52 वर्षीय अभिनेता ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। उसके बाद से ही वह सुर्खियों से दूर थे।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ वह इंग्लैंड से भारत वापस आ गए हैं।’’ 

इस तरह की खबरें थीं कि इरफान का यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन सूत्र ने इससे इनकार करते हुए कहा, ‘‘ उन्होंने यहां कोई इलाज नहीं कराया है।’’ 

यह अभी अस्पष्ट है कि अभिनेता काम पर कब लौटेंगे और कब ‘हिन्दी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म 2017 में आई कॉमेडी ड्रामा का सीक्वल है।

खान ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’, ‘मकबूल’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वहीं ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी पश्चिमी फिल्मों के जरिए भी खुद को स्थापित किया है।

टॅग्स :इरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में स्टार को देख सकेंगे फैन्स

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संपत्ति विवाद खत्म करने के लिए अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति भाईयों के नाम की

बॉलीवुड चुस्कीशाहरुख खान ने दिवंगत अभिनेता इरफान के बारे में कहा ऐसा, ट्विटर पर प्रशंसकों के सवाल के जवाब दिए

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान के बेटे होने का बाबिल खान को नहीं मिला कोई फायदा, कहा- मां नहीं मांगेगी फेवर, देने ही पड़ेंगे ऑडिशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस