लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2020: महिलाओं पर बनीं है बॉलीवुड की ये फिल्में, ताकत और संयम को करती हैं बयां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 29, 2020 07:22 IST

इंटरनेशनल विमेंस डे 2020: 2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचाया था। छेड़-छाड़ और रेप जैसी घटनाओं पर महिला पुलिस कर्मी के एक्शन ने सभी महिलाओं को दिल जीत लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देघर, समाज, देश और दुनिया बिना महिलाओं के कल्पना भी नहीं की जा सकती है।देश और दुनिया की सभी महिलाओं के त्याग और सम्मान में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशल वुमेंस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

घर, समाज, देश और दुनिया बिना महिलाओं के कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज महिलाएं ना सिर्फ घर के कामों में पारंगत हैं बल्कि ऑफिस से लेकर पॉलिटिक्स और स्पोर्ट्स में भी परचम लहरा रही हैं। देश और दुनिया की सभी महिलाओं के त्याग और सम्मान में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशल वुमेंस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

बात करें अगर एक्टिंग की दुनिया और बॉलीवुड की तो सिनेमा जगत में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए और महिलाओं पर आधारित है। आज वुमेंस डे पर बात कुछ ऐसी ही फिल्मों की जिन्होंने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि महिलाओं के अस्तित्व को भी दिखाया। 

 

1. मदर इंडिया (1957)

 

 

ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में महिलाओं पर आधारित फिल्में हाल ही में बनना शुरू हुई हैं। दशकों पहले से ही महिलाओं के ऊपर फिल्म बना करती थीं। जिसमें सबसे खूबसूरत फिल्म है मदर इंडिया। इंडियन सिनेमा की कुछ दिग्गज और मील का पत्थर फिल्म कही जा सकती है। नरगिस की ये फिल्म किस्मत और एक अकेली महिला की हिम्मत की कहानी है। 

2. मिर्च मसाला (1987)

केतन मेहता की इस फिल्म की कहानी गांव की एक साधारण महिला की कहानी है जो अपने हक के लिए ना सिर्फ लड़ती है बल्कि पावरफुल अथॉरिटी को ना करने का जिम्मा उठाती है। इस फिल्म में स्मिता पाटिल के साथ नसीरुद्दीन शाह दिखाई दिए हैं। 

3. अस्तित्व (2000)

सन् 2000 में आई इस फिल्म को महेश मंजेकर ने डायरेक्ट किया है। इंडियन सोसाइटी में अपनी पहचान बनाने की कहानी है। फिल्म में लीड किरदार में तब्बू नजर आई हैं। 

4. बैंडिट क्वीन (1994)

 

 

चंबल के बीहड़ो में रहने वाली डाकू फूलन देवी की जिंदगी को बयां करने वाली इस कहानी को आज भी लोग उसी स्ट्रॉंग्नेस से देखते हैं। सीमा बिस्वास की एक्टिंग और उनके लुक को आज भी तारीफ होती है। 

5. कहानी (2012)

कहानी फिल्म की कहानी आज भी लोगों के जहन में है। एक प्रेग्नेंट औरत की अपने पति को ढूंढने की ये स्टोरी लोगों को आज भी मेस्मराइज कर जाती है। विद्या बालन की एक्टिंग को आज भी लोग दंग रह जाते हैं। 

6. इंग्लिश-विंग्लिश (2012)

लेट श्रीदेवी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक किया था। एक हाउस वाइफ इस टेक्नोलॉजी भरे समाज में खुद को अपने बच्चों से और समाज से कितना दूर फील करती है। और सब के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए वो कैसे इंग्लिश सीखती है इस जर्नी को दिखाती है इंग्लिश-विंग्लिश। 

7. क्वीन (2014)

 

 

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और उनके शादी के बाद के हनीमून के सपने की इस कहानी से हर लड़की खुद को रिलेट कर सकती है। खुद को तलाशने और खोजने की ये कहानी सुपरहिट हुई है। 

8. मर्दानी (2014)

2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचाया था। छेड़-छाड़ और रेप जैसी घटनाओं पर महिला पुलिस कर्मी के एक्शन ने सभी महिलाओं को दिल जीत लिया था। 

9. लिपस्टिक अंडर माई बुरखा (2017)

साल 2017 में आई फिल्म लिप्सटिक अंडर माई बुरखा ने लोगों ने लोगों को चुप्पी साधने पर मजबूर कर दिया था। चार अलग-अलग एज गैप की ये अलग-अलग कहानी कैसे और किस मोड़ पर आपको कनेक्ट कर जाता है ये आप खुद नहीं समझ पाएंगे। 

10. मैरी कॉम

 

 

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम पर बनी इस फिल्म ने लोगों को ना सिर्फ उनकी जिंदगी के बारे में बताया बल्कि ये भी बता दिया कि महिलाएं किसी भी मुश्किलों का सामना करके अपनी मंजिल तक पहुंच जाती है। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?