Instagram Richlist 2021: इंस्टाग्राम रिचलिस्ट की सूची में प्रियंका चोपड़ा का नाम; एक पोस्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

By अनिल शर्मा | Published: July 2, 2021 10:41 AM2021-07-02T10:41:53+5:302021-07-02T11:01:03+5:30

hopperhq.com की रिपोर्ट के मुताबिक Instagram Richlist की पांचवीं सूची आई है जिसमें उन तमाम सितारों के नाम हैं जिनकी रैंकिंग उनकी एक पोस्ट से होने वाली कमाई के अनुसार तय की गई है।

Instagram Richlist 2021 Priyanka Chopra name in the list she charge 3cr for per post on insta | Instagram Richlist 2021: इंस्टाग्राम रिचलिस्ट की सूची में प्रियंका चोपड़ा का नाम; एक पोस्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Instagram Richlist 2021: इंस्टाग्राम रिचलिस्ट की सूची में प्रियंका चोपड़ा का नाम; एक पोस्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

HighlightsInstagram Richlist 2021 में प्रियंका चोपड़ा 27वें नंबर पर हैंवहीं विराट कोहली 19वें नंबर पर हैं विराट कोहली एक पोस्ट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा चार्ज लेते हैं

Instagram Richlist 2021: इंस्टाग्राम सितारों के लिए उम्दा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए ना सिर्फ वे अपने फैंस से रूबरू होते हैं बल्कि इसका उपयोग वे अपनी कमाई के रूप में भी करते हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि इंस्टाग्राम पर मौजूद सारे सेलिब्रिटी पेड पोस्ट के करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। 

hopperhq.com की रिपोर्ट के मुताबिक Instagram Richlist की पांचवीं सूची आई है जिसमें उन तमाम सितारों के नाम हैं जिनकी रैंकिंग उनकी एक पोस्ट से होने वाली कमाई के अनुसार तय की गई है। जिसमें भारत के दो सेलिब्रिटी हैं। एक मनोरंजन जगत से तो दूसरा खेल जगत से। बता दें कि इंस्टाग्राम रिचलिस्ट की सूची में प्रियंका चोपड़ा और इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है। 

एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितना कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा
आम नागरिक के लिए इंस्टाग्राम सिर्फ तस्वीरें पोस्ट करने का माध्यम हो सकता है लेकिन सितारों के मामले में ऐसा नहीं है। सभी सेलिब्रिटी इसका उपयोग ना सिर्फ तस्वीरें पोस्ट करने के लिए करते हैं बल्कि पेड पोस्ट के जरिए कोरोड़ों की कमाई भी करते हैं। इंस्टाग्राम रिचलिस्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 3 करोड़ से उपर का चार्ज करती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 64,025,024 फॉलोवर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में 27वां रैंक हासिल है। 

कौन है सूची में नंबर 1 पर?

वहीं अगर विरोट कोहली की बात करें तो वे प्रियंका से काफी आगे हैं। विराट कोहली इस सूची में 19वें नंबर पर हैं जिनके इंस्टा पर फॉलोवर्स 125,412,624 हैं। वहीं एक पोस्ट के लिए वह 5 करोड़ रुपए लेते हैं। गौरतलब है कि पहले नंबर पर पुर्तगाल के फुटबाल प्लेयर Cristiano Ronaldo हैं जो एक पोस्ट के 11 करोड़ लेते हैं।

Web Title: Instagram Richlist 2021 Priyanka Chopra name in the list she charge 3cr for per post on insta

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे