India's Most Wanted Teaser: बिना किसी हथियार के भारत के ओसामा को पकड़ेंगे अर्जुन कपूर, दमदार है उनका ये लुक

By मेघना वर्मा | Published: April 16, 2019 01:10 PM2019-04-16T13:10:41+5:302019-04-16T13:10:41+5:30

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का पहला लुक कल रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में अर्जुन की सिर्फ आंखे दिखाई दे रही थीं। फिल्म 24 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।

India's Most Wanted Teaser: arjun kapoor look is a very power full | India's Most Wanted Teaser: बिना किसी हथियार के भारत के ओसामा को पकड़ेंगे अर्जुन कपूर, दमदार है उनका ये लुक

India's Most Wanted Teaser: बिना किसी हथियार के भारत के ओसामा को पकड़ेंगे अर्जुन कपूर, दमदार है उनका ये लुक

अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का टीजर रिलीज हो गया है। बेहद शानदार और रोमांचिक कर देने वाले इस टीजर में अर्जुन कपूर दमदार और पावरफुल दिख रहे हैं। आतंकवाद और पुलिस कॉप की ये स्टोरी इसके टीजर से ही आपमें रोमांच भर देगी। टीजर में अर्जुन का लुक हो या फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सभी बिल्कुल परफेक्ट हैं।

कैसा है टीजर

एक मिनट 31 सेकेंड के इस टीजर की शुरूआत होती है और स्लाइड्स से ये बताया जाता है कि साल 2007 से 2013 तक देश भर में 52 ब्लास्ट हुए हैं। पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर समेत कई शहरों में हुए इस ब्लास्ट में लोग चार सौ लोगों से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई। इंडिया के ओसामा की इस कहानी में अर्जुन कपूर एक ऐसे कॉप का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चार लोगों कि टीम के साथ बिना किसी हथियार के इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड को पकड़ने की कोशिश करते हैं। 

इंडिया में लगातार ब्लास्ट कराने वाले उस नेमलेस टेरिरिस्ट को ढूंढने निकले ये पांच लोग किस तरह अपने काम को अंजाम देते हैं और किस तरह देश में आतंक फैलाने वाले टेरिरिस्ट को कैसे पकड़ेगें ये देखना रोमांचक होगा। अर्जुन कपूर ने इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'भारत के ओसामा की को पकड़ने की एक अविश्वसनीय कहानी। एक ऐसा ऑपरेशन जिसे अंजाम देने के लिए किसी हथियार की जरूरत नहीं है।'

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का पहला लुक कल रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में अर्जुन की सिर्फ आंखे दिखाई दे रही थीं। वहीं उनके आस-पास बहुत सी भीड़ भी दिख रही हैं। जिससे फिल्म का कॉन्सेप्ट एकदम क्लीयर हो रहा है। भीड़ के बीच भी अर्जुन का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म 24 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।

अर्जुन ने अपने फिल्म के इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के लुक को आप सभी के साथ शेयर करके काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। ये एक बहेद रोमांचक कहानी है जो सच्ची घटना से प्रेरित है।' अर्जुन के इस लुक की तारीफ सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बीटाउन के उनके दोस्त भी कर रहे हैं। 

Web Title: India's Most Wanted Teaser: arjun kapoor look is a very power full

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे