लाइव न्यूज़ :

भारत की हार पर एक्टर का विराट कोहली पर निशाना, कहा-कप्तानी से देना चाहिए इस्तीफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2019 09:04 IST

भारत की इस हार के बाद से निर्माता और एक्टर कमाल आर खान को सोशल मीडिया पर लगातार गुस्सा फूट रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर लगातार विराट कोहली पर ट्वीट करके निशाना साध रहे हैं।कमाल ने एक बार फिर से विराट पर निशाना साधा है।

वर्ल्डकप में भारत को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। रवींद्र जडेजा (77) और एमएस धोनी (50) की शानदार पारी के बाद भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत को 18 रनों से हरा दिया। ऐसे में हर कोई इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

भारत की इस हार के बाद से निर्माता और एक्टर कमाल आर खान को सोशल मीडिया पर लगातार गुस्सा फूट रहा है। एक्टर लगातार विराट कोहली पर ट्वीट करके निशाना साध रहे हैं। कमाल ने एक बार फिर से विराट पर निशाना साधा है। 

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है पिछले 3 बड़े मैचों में शानदार # कोहली का योगदान!# WorldCup2015- 1 रन!# चेम्पियन ट्रॉफी 2017- 5 रन!# WorldCup2019- 1 रन! फिर वह बड़ा खिलाड़ी कैसे है? वह निर्धारित सामान्य मैचों में केवल बड़े खिलाड़ी हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और रोहित शर्मा को कप्तान बनना चाहिए !!

कोहली पर पहले भी साधा निशाना

इससे पहले भी कोहली पर कमाल ने ट्वीट करके निशाना साधा है। कमाल ने लिखा है कि तो # कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोगों को जीत और हार दोनों के लिए टीम की सराहना करनी चाहिए। भाई आप जरा ये बताओ कि आप जीते कब थे।आप #IPL भी नहीं जीत सकते तो आपको यह कहना नहीं चाहिए कि आप हमेशा हारेंगे और आईपीएल को अभी भी आपको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहना चाहिए। लोल! #AaaThoo!

कमाल ने भारत के हार के बाद और भी कई ट्वीट किए हैं लेकिन केआरके ये ट्वीट छा गया है।  साथ में फैंस भी हार के बाद खासा निराश हैं। फैंस को उम्मीद थी भारत फाइनल में जगह जरुर बनाएगा।

टॅग्स :विराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?