लाइव न्यूज़ :

लग्जरी कारों में घूमने वाले बॉलीवुड के बादशाह की यह है फेवरेट कार

By भाषा | Updated: February 7, 2020 14:39 IST

शाहरुख खान ने कहा है कि मुझे भरोसा है कि क्रेटा बहुत अच्छी है लेकिन सैन्ट्रो की बात अलग है। ‘सैन्ट्रो वाला’ का विज्ञापन बहुत अच्छा था।’’

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म अभनेता शाहरूख खान का कहना है कि वह अभी भी ‘सैन्ट्रो वाला’ बने हुए हैं।वह दो दशक तक हुंदै के ब्रांड एम्बेस्डर रहे हैं और उस समय से जुड़े हैं जब कंपनी ने सैन्ट्रो पेश किया था।

 फिल्म अभनेता शाहरूख खान का कहना है कि वह अभी भी ‘सैन्ट्रो वाला’ बने हुए हैं। वह दो दशक तक हुंदै के ब्रांड एम्बेस्डर रहे हैं और उस समय से जुड़े हैं जब कंपनी ने सैन्ट्रो पेश किया था। खान दक्षिण कोरिया की कंपनी के भारत आने पर 22 साल पहले सैन्ट्रो से जुड़े थे।

उनका कहना है कि हैचबैक कार उनकी पसंदीदा गाड़ी बनी हुई है। वाह प्रदर्शनी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता ने कंपनी तथा उसके उत्पादों को सराहा जिसकी वजह से वह इतने लंबे समय तक जुड़े रहे। खान ने कंपनी का नया वाहन क्रेटा एसयूवी को पेश किया।

हुंदै की यह गाड़ी जल्दी ही बाजार में आने वाली है। यह पूछे जाने पर कि उनका हुंदै का कौन सा उत्पाद पसंद है, खान ने कहा, ‘‘मैं हमेशा उनसे, प्रबंध निदेशक और हर किसी से कहता रहता हूं कि मैं सैन्ट्रो वाला हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं कॉरपोरेट ब्रांड एम्बेस्डर हूं और क्रेटा और हर चीज के बारे में बात करनी है। लेकिन मेरी अभी भी पसंदीदा कार सैन्ट्रो है।’’ इसे पसंद करने के कारण के बारे में खान ने कहा, ‘‘एक तो मैं इसका नाम पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि कुछ चीजों के नाम बड़े अच्छे होते हैं। सैन्ट्रो भी उन्हीं में से है। मुझे भरोसा है कि क्रेटा बहुत अच्छी है लेकिन सैन्ट्रो की बात अलग है। ‘सैन्ट्रो वाला’ का विज्ञापन बहुत अच्छा था।’’

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस