लाइव न्यूज़ :

मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं, जमानत मिलने के बाद केआरके ने किया ट्वीट, डिलीट कर बाद में दी ये सफाई

By अनिल शर्मा | Updated: September 12, 2022 09:48 IST

केआरके को उनके 2020 के ट्वीट के लिए मुंबई पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। इसके कुछ दिन बाद पुलिस ने उन्हें एक महिला से कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके को तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया थाजमानत पर बाहर आने के बाद केआरके ने बदला लेने की बात कहीट्वीट को डिलीट कर केआरके ने कहा कि मेरे साथ जो भी बुरा हुआ उसे भूल गया

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता व फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) अपने बयानों के लिए अक्सर विवादों में रहते हैं। ट्विटर पर अपने ट्वीट्स की वजह से वे ट्रोल्स के निशानें पर तो रहते ही हैं, कभी-कभी कानूनी कार्रवाई के घेरे में भी आ जाते हैं। साल 2020 के अपने एक ट्वीट और एक महिला से कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के आरोप में वे गिरफ्तार हुए थे जो कुछ ही दिनों पहले जमानत पर बाहर आए।

बाहर आते ही कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर बदला लेने जैसी बात कही। केआरके ने कहा कि वह अपना बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। जैसे ही ये ट्वीट वायरल हुआ, उन्होंने इस डिलीट कर दिया। केआरके ने ट्वीट में लिखा था- मैं अपने प्रतिशोध के लिए वापस आ गया हूं....। इस ट्वीट के डिलीट करने के बाद दूसरा ट्वीट किया जिसमें कहा मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है।

 केआरके ने लिखा-   "मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरा हुआ, उसे भूल गया हूं। मेरा मानना है कि यह मेरे भाग्य में लिखा गया था।''

हाल ही में केआरके को उनके 2020 के ट्वीट के लिए मुंबई पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। इसके कुछ दिन बाद पुलिस ने उन्हें एक महिला से कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया कर लिया था। हालांकि केआरके जमानत पर बाहर आ गए। दोनों मामला तीन साल पुराना है। 

टॅग्स :कमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!