लाइव न्यूज़ :

Video: मलयालम फिल्म 'थल्लुमाला' के स्टार को देखने केरल के मॉल में उमड़ा जनसैलाब, भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद लिया गया ये फैसला

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2022 12:03 IST

थल्लुमाला 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन खालिद रहमान ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम रद्द होने के बाद टोविनो थॉमस ने एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि ऐसी भीड़ मैंने कभी नहीं देखी 'थल्लुमाला' का कोझीकोड के हाईलाइट मॉल में प्रमोशन की योजना बनाई गई थी, लेकिन भीड़ की वजह से इसे रद्द करना पड़ा

केरलः टोविनो थॉमस की आगामी फिल्म थल्लुमाला के प्रति लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके प्रमोशन इवेंट के दौरान भीड़ इसकदर उमड़ पड़ी की आयोजकों को कार्यक्रम ही रद्द करना पड़ा। मलयालम फिल्म 'थल्लुमाला' का कोझीकोड के हाईलाइट मॉल में प्रमोशन की योजना बनाई गई थी, जिसमें फिल्म के सितारों ने भाग लिया। हालांकि क्षमता से अधिक भीड़ के इकट्ठा होने और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। मॉल से आई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

कार्यक्रम रद्द होने के बाद टोविनो थॉमस ने एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि ऐसी भीड़ मैंने कभी नहीं देखी। वीडियो में, अभिनेता ने कहा, “हमने मॉल के प्रवेश द्वार पर एक बड़ी भीड़ देखी। हालांकि, हमने मॉल में इतनी भीड़ की उम्मीद कभी नहीं की थी। मुझे नहीं पता कि यह अच्छी या बुरी खबर है। हम मॉल में प्रचार कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सके। भीड़ के कारण हम कार्यक्रम शुरू नहीं कर सके। मंच पर भी काफी लोग मौजूद थे। मैंने अपने जीवन में ऐसी भीड़ कभी नहीं देखी।"

थल्लुमाला 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन खालिद रहमान ने किया है। टोविनो के अलावा, फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन और शाइन टॉम चाको मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के ट्रेलर से पता चला कि यह इंटरनेट सेलेब्रिटीज के बारे में है। मुहसिन परारी और अशरफ हमजा द्वारा लिखित, थल्लुमाला आशिक उस्मान द्वारा निर्मित है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई