रितिक रोशन दुनिया के सबसे हैंडसम हीरो, लिस्ट में केवल दो इंडियन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 16, 2018 09:58 AM2018-01-16T09:58:11+5:302018-01-16T10:43:42+5:30

तीन साल तक मोस्ट सेक्सिएस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले रितिक ने इस साल मोस्ट हैंडसम एक्टर का खिताब जीत लिया है।

hrithik roshan as most handsome actor in worlds top most 2018 list | रितिक रोशन दुनिया के सबसे हैंडसम हीरो, लिस्ट में केवल दो इंडियन

रितिक रोशन दुनिया के सबसे हैंडसम हीरो, लिस्ट में केवल दो इंडियन

हैंडसम हीरो की हो तो इस मामले में बॉलीवुड स्टार रितिक ने बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, रितिक रोशन विश्व के सबसे हैंडसम मैन बन गए हैं। तीन साल तक मोस्ट सेक्सिएस्ट एक्टर का खिताब जीतने वाले रितिक ने इस साल मोस्ट हैंडसम एक्टर का खिताब जीत लिया है। 

यह लिस्ट वर्ल्ड्स टॉप मोस्ट 2018 द्वारा बनाई गई है जिसमें बॉलीवुड के रितिक रोशन ने नंबर वन पर अपना स्थान बनाया है।इस लिस्ट में रितिक के बाद रॉबर्ट पैंटिनसन, ताइवान एक्टर गॉडफ्रे गाओ और क्रिस इवांस हैं और पांचवें स्थान पर एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान भी शामिल हैं। टॉप 10 में डेविड बोरियनअज, नूह मिल्स, हेनरी कैविल, टॉम हिडलेस्टन और सैम हेगुंघन भी शामिल हैं।यह लिस्ट एक्टर्स के लुक, ग्लोबल फैन फॉलोइंग, बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और ब्रांड इन्डोर्समेंट सभी बातों में परखी जाती है।

रितिक को इसके पहले सेक्सिएस्ट एशियन मैन, हॉटेस्ट मैन ऑन द प्लेनेट का खिताब भी मिल चुका है। बॉलीवुड में रितिक रोशन के कई फैंस हैं जो उनकी एक्टिंग और बॉडी और डांसिंग के दीवाने हैं। इस सूची में शाहरुख़ खान और आमिर खान का कही जिक्र नहीं हुआ है। 

Web Title: hrithik roshan as most handsome actor in worlds top most 2018 list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे