लाइव न्यूज़ :

स्टूडेंट का मजाक उड़ाने पर प्रोफेसर पर भड़के ऋतिक रोशन, कहा- बददिमाग बंदर से...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 24, 2020 16:00 IST

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह हर एक अक्सर फैंस के सवालों के सवालों का जवाब भी देते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं ऋतिक अब तक एक से एक बेहतरीन फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक अब तक एक से एक बेहतरीन फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके हैं। अब ऋतिक ने गुस्से में आकर एक बात कही है, जो फैंस के बीच छा गई है। ऋतिक ने गुस्से में आकर उस प्रोफेसर की तुलना बददिमाग बंदरों से की। ऋतिक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

एक यूजर ने अपने कजिन के साथ यूनिवर्सिटी में हुई बदसलूकी का जिक्र किया था। यूजर ने ट्वीट कर बताया था कि हकलाने की वजह से एक प्रोफेसर ने उसके कजिन का मजाक उड़ाया है। इस बात पर ऋत‍िक अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए।

दरअसल ट्विटर यूजर ने लिखा कि मेरे एक कजिन को हकलाने की दिक्कत है। वह अपने क्लास में प्रेजेंटेशन दे रहा था कि उसके एचओडी/ लेक्चरर ने पूरे क्लास के सामने उसे कहा कि अगर वह ठीक से बोल नहीं सकता तो उसे पढ़ाई भी नहीं करनी चाहिए। इस वाकये के बाद से मेरा कजिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकला है। अब वह अपने यूनिवर्स‍िटी जाने से भी कतरा रहा है। वह अपने क्लासरूम में किसी को फेस नहीं करना चाहता, उसका आत्मविश्वास टूट चुका है। ऋतिक का इसके बाद गुस्सा फूटा है।

इस पर ऋतिक ने भी ट्वीट किया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  प्लीज अपने कजिन को बोले कि वह प्रोफेसर और उनका जजमेंट दोनों की बेकार है। हकलाने की परेशानी उसे कभी भी बड़ा सोचने से रोक नहीं सकती है। उसे कहो कि यह उसकी गलती नहीं है और उसे इस पर शर्म‍िंदा होने की कोई जरुरत नहीं है। वे लोग जो उनका मजाक उड़ाते हैं वो बददिमाग बंदर से कम नहीं हैं। बता दें कि ऋतिक को भी बोलने की परेशानी थी। ऋतिक ने चार साल पहले अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको बोलने में परेशानी थी। ऋतिक ने अपने इंटरव्यू में हकलाने के बारे में खुलासा किया था। ऋतिक ने बताया था कि स्कूल और कॉलेज में आपके साथ बहुत बुरा हो सकता है। आपके साथी आपके साथ बहुत बदतमीजी कर सकते हैं। 

टॅग्स :ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?