लाइव न्यूज़ :

मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी से खुश हुआ बॉलीवुड, सलमान समेत इन स्टार्स ने तारीफों के बांधे पुल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 23, 2019 08:17 IST

हाल ही में एक कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के बेहतरीन रिश्तों की एक झलक देखने को मिली है। इस कार्यक्रम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार ने को हाउडी मोदी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया है।उस वक्त स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने दोनों को जमकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार ने को हाउडी मोदी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया है। उस वक्त स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने दोनों को जमकर स्वागत किया। ट्रंप में ऐसे में भारत और मोदी सरकार की खूब तारीफ भी की। साथ ही भारत और अमेरिका को अच्छा दोस्त बताया है।मोदी ने विकास का नारा दिया और आतंकवाद पर करार प्रहार किया। ऐसे में अब दोनों नेताओं की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के सेलेब्स भी जुड़ गए हैं।

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने लिखा- 'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 2 देशों के बीच हुई इस महान साझेदारी को बहुत आगे जाना है।'करण जौहर ने भी इसे गर्व का क्षण बताया। करण ने लिखा- भारत और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व का क्षण। नरेंद्र मोदी ने कितना प्रेरणादायक और ठोस भाषण दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भीड़ के साथ भारतीय प्रधानमंत्री को चियर्स करते रहे।#HowdyModiअभिनेता अनुपम खेर ने लिखा- #HowdyModi में सबकुछ बहुत शानदार था। मैंने कभी दो देशों के बीच ऐसी बॉन्डिंग नहीं देखी। ह्यूस्टन में पचास हजार भारतीयों की प्रतिक्रिया और जयकार भावनात्मक और ऐतिहासिक थी। और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप एक वास्तविक रॉकस्टार हैं। जय हो!विवेक ओबेरॉय ने लिखा- 'नरेंद्र मोदी जी हम भारतीयों को इतना गौरवान्वित करवाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने केवल यह कल्पना की थी, आपने इसे वास्तविकता में बदल दिया।'ऋषि कपूर ने लिखा- #howdymodi “Go Modi” - “Go Trump” - Houston, US.  Proud of our being. समुदाय पर गर्व है। भारत पर गर्व है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपसलमान खानअनुपम खेरविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?