लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Box Office Collection Day 11: 'हाउसफुल 4' पहुंची 200 करोड़ कलेक्शन के करीब, जानिए 11वें दिन की शानदार कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 5, 2019 13:56 IST

यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और भारत में अब तक 160 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। साथ ही विदेशों में अब तक इस फिल्म ने $ 5.5 million (35 करोड़ रुपए) की कमाई कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्दे'हाउसफुल 4' का पहले दिन का कलेक्शन अपनी हाउसफुल सीरीज की पिछली फिल्मों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा।यह फिल्म 25 अक्टूबर को धनतेरस के दिन रिलीज हुई थी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) पिछले दो हफ्ते से बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमाई के आंकड़े छू रही है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को धनतेरस के दिन रिलीज हुई थी और भारत में अब तक 160 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। साथ ही विदेशों में अब तक इस फिल्म ने $ 5.5 million (35 करोड़ रुपए) की कमाई कर ली है। भारत और विदेश के कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो अब तक यह फिल्म टोटल 195 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) का 11वें दिन (सोमवार) का कलेक्शन (Housefull 4 Box Office Collection Day 11) लगभग 5 करोड़ रुपए रहा। फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) अब 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है और जल्द ही यह फिल्म इस आंकड़े को पार करने वाली है।

फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है... 'हाउसफुल 4'  (Housefull 4)ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में $ 5.5 मिलियन (35 करोड़ रुपये से अधिक) की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 195 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें विदेशी कलेक्शन भी शामिल है।

फिल्म हाउसफुल 4 (Housefull 4 ) में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन (Kriti Sanon), बॉबी देओल (Bobby Deol), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी हैं।

'हाउसफुल 4' (Housefull 4 ) ने पहले ही दिन धमाका मचा दिया था। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अपनी हाउसफुल सीरीज की पिछली फिल्मों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया की बेवसाइट की अगर हम बात करें तो इस दिन फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) की कमाई लगभग 20 करोड़ रुपए रही।

टॅग्स :हाउसफुल ४अक्षय कुमारकृति सेननकृति खरबंदाबॉबी देओलरितेश देशमुखबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?