Koffee With Karan Season 8: 2005 के बाद, कॉफी विद करण में नजर आएंगे सनी और बॉबी देओल, देखें वीडियो
By धीरज मिश्रा | Published: October 17, 2023 12:50 PM2023-10-17T12:50:53+5:302023-10-17T13:25:27+5:30
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉफी विद करण शो का प्रसारण शुरु होने वाला है। इस शो में देओल भाई सनी और बॉबी साथ नजर आने वाले हैं। हॉटस्टार पर शो टेलिकास्ट किया जाएगा।
Koffee With Karan season 8: बड़े पर्दे पर फिल्म स्टार सनी देओल गदर मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह अकेले नहीं होंगे उनके साथ फिल्म स्टार और उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी साथ नजर आएंगे। दोनों भाई कॉफ विद करण शो में साथ नजर आने वाले हैं।
Who would have thought that his harshest critic is his own Konscience? Watch what's brewing between the two and get ready for season 8! #HotstarSpecials#KoffeeWithKaran Season 8 - Streams from 26th October. #KWKS8OnHotstarpic.twitter.com/E5FFmXuShP
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) October 4, 2023
इस शो को होस्ट मशहूर निर्माता, निर्देशक करण जौहर करेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर से कॉफी विद करण शो के आठवें सीजन का प्रसारण किया जाएगा। इस शो में साल 2005 के बाद बॉबी और सनी साथ दिखाई देंगे। इन दोनों कलाकारों को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
The couch is set, are you ready to spill some Koffee?#HotstarSpecials#KoffeeWithKaran Season 8 - Streams from 26th October.#KWKS8OnHotstar#KaranJohar@apoorvamehta18@jahnvio@Dharmatic_pic.twitter.com/4GTmNBX4Gz
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) October 17, 2023
यह दोनों जब भी एक साथ किसी शो में जाते हैं तो दर्शक खुद को इनके साथ कनेक्ट करते हैं। अब देखना होगा कि कॉफी विद करण में इतने सालों बाद लौट रहे सनी और बॉबी करण के किन-किन सवालों के जवाब देते हैं।
इस सीजन में जोड़ी में आएंगे स्टार
कॉफी विद करण के आठवें सीजन का थीम फैमिली मेंबर्स रखा गया है। इस शो में सनी और बॉबी के अलावा कई स्टार नजर आएंगे। इस शो की शुरुआत रणवीर-दीपिका की जोड़ी के साथ शुरु हो सकती है। शो में कियारा-सिद्धार्थ की जोड़ी भी नजर आएगी। वहीं करण के दोस्त और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। टीवी पर तो करण के इस शो को काफी लोकप्रियता मिली है। वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस परंपरा को बरकरार रखने की लड़ाई होगी।
कई सितारे पहले भी जा चुके हैं
कॉफी विद करण शो के पहले के सीजनों में कई मशहूर कलाकार शिरकत कर चुके हैं। करण के शो में सलमान खान एक बार अपने भाईयों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनके भाई अरबाज खान ने सलमान के निजी जिंदगी के कई राज खोले थे। वहीं रणबीर कपूर अपनी बहन करीना कपूर के साथ पहुंच चुके हैं। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने इस शो में एक दूसरे के राज खोले थे।