लाइव न्यूज़ :

हनी सिंह के साथ क्लब में हुई मारपीट, गायक ने 4-5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- एक के पास हथियार था

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2022 14:21 IST

गायक हनी सिंह ने 27 मार्च को अपने एक कार्यक्रम के दौरान 4-5 लोगों द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज करायी है। हनी सिंह ने कहा मंच पर चढ़कर उनके साथ मारपीट की गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी में कहा गया है, 4-5 अज्ञात लोगों ने मंच पर चढ़कर हनी सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया घटना 27 मार्च दक्षिण दिल्ली के एक क्लब में घटित हुई थीहनी सिंह के मुताबिक कुछ लोगो ने मंच पर चढ़कर कार्यक्रम में बाधा पहुंचाई और मारपीट की

नई दिल्लीः पंजाबी गायक हनी सिंह ने 4-5 लोगों के खिलाफ उनके साथ मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज करायी है। घटना 27 मार्च की है जब हनी सिंह दक्षिण दिल्ली के एक क्लब में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह ने शिकायत में कहा है कि कार्यक्रम के दौरान 4-5 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इनमें से एक पास हथियार भी था।

 दिल्ली पुलिस ने सिंह और उनके वकील ईशान मुखर्जी की 28 मार्च को "उपद्रव, दुर्व्यवहार और धमकी" की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि घटना 27 मार्च को साउथ एक्सटेंशन-2 के स्कोल क्लब में हुई। प्राथमिकी के अनुसार, हनी सिंह 26 और 27 मार्च की दरम्यानी रात को क्लब में परफॉर्म दे रहे थे, तभी पुरुषों का एक समूह मंच पर जबरन उठ खड़ा हुआ।

प्राथमिकी में कहा गया है, “4-5 अज्ञात लोगों ने मंच पर चढ़कर दुर्व्यवहार किया और शो को बाधित किया। कार्यक्रम के बीच उपद्रवियों ने  भीड़ को बीयर दिखाना शुरू कर दिया और कलाकारों को मंच पर धकेल दिया। उसके बाद चेक शर्ट में एक व्यक्ति ने मेरा (सिंह) हाथ पकड़ा और मुझे आगे की ओर खींचने लगा। मैं इससे बचने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह शख्स मुझे चुनौती देता रहा और धमकाता रहा। मैंने यह भी देखा कि एक के पास हथियार भी था। लाल शर्ट में एक अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा था और कह रहा था 'भागा दिया हनी सिंह को'।

टॅग्स :हनी सिंहYo Yo Honey Singhहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?