लाइव न्यूज़ :

Holi 2024 Outfit Ideas: इस होली दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो इन सेलेब्स से ले आइडिया, दिखेंगी क्लासी

By अंजली चौहान | Updated: March 19, 2024 17:58 IST

Holi 2024 Special Outfits: पैंट से लेकर मिनी स्कर्ट और डेनिम शॉर्ट्स से लेकर मिडी-गाउन तक, अथिया शेट्टी, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान और मौनी रॉय से नोट्स लें

Open in App

Holi 2024 Outfit Ideas: रंगों का त्योहारहोली बस कुछ ही दिनों में सबको अपने रंग में रंगने के लिए आ रहा है। इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा जिसके लिए लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। भारत में कोई बी त्योहार हो लेकिन लोग सबसे बेस्ट दिखना चाहते हैं। होली पार्टी हो या होली खेलने की बात हो हर कोई अपने लुक से कहर ढाहना चाहता है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियों से बेहतर इसके लिए कोई नहीं है, हमारे बॉलीवुड में ऐसी तमाम हस्तियां हैं जिनके लुक से आप आइडिया ले सकते हैं।

ऐसे में हमने आपके लिए दिवाओं के कुछ स्टाइलिश लुक तैयार किए हैं, जिन्हें आप बुकमार्क कर सकते हैं। ट्रैक पैंट से लेकर मिनी स्कर्ट और डेनिम शॉर्ट्स से लेकर मिडी-गाउन तक आप इन सेलेब्स के लुक से आइडिया ले सकते हैं। तो देर किस बात की है आइए हम आपको बतातें है....

1- सारा अली खान 

सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान के ग्लैमर और स्टाइल का कायल हर कोई है। हम सबी जानते हैं कि सारा अली सूट से लेकर गाउन सभी को अच्छे से कैरी करती हैं। इस होली अगर आप एक वाइट एथनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप सारा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

2- मलायका अरोड़ा 

अगर आप मलायका अरोड़ा की तरह बोल्ड और हॉट लगना चाहती हैं। तो आप  होली पार्टी के लिए मलायका की तरह शॉर्ट ट्राई जरूर करें। उसने एंजल स्लीव्स वाले सफेद क्रॉप टॉप के साथ अपना मिड-रिफ दिखाया। उन्होंने इस लुक को सफेद डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया और परिणाम बेहद खूबसूरत हैं। धूप का चश्मा लगाएं, स्नीकर लगाएं और आप होली में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

3- मौनी रॉय

होली के लिए आप सिंपल सोबर लुक कैरी करना चाहती है लेकिन साथ ही आपको सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव दिखना है तो आप मौनी रॉय की इस लुक को कैरी कर सकती है। एक वाइट कलर की सिंपल टी-शर्ट के साथ एनिमल प्रिंट की पैंट आपके लुक को स्टाइलिश के साथ कंफर्टेबल बना सकते हैं।

4- करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर हमेशा अपने फैशन सेंस से सभी को प्रभावित करती आई हैं। आप होली के सनी डे पर उनका हल्का और ढीला लुक वाला कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। 

5- अथिया शेट्टी

आप होली पार्टी के लिए एक दम फैशनेबल लुक चाहती हैं तो आप अथिया की तरह शॉर्ट्स पहने। फुल वाइट शर्ट के साथ आप एक हाफ निकर कैरी करें। होली में आपका यह लुक रंगों में आपको रंगने के लिए एक दम परफेक्ट है। 

टॅग्स :होलीबॉलीवुड अभिनेत्रीत्योहारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?