लाइव न्यूज़ :

अभी जेल में ही रहेंगे राज कुंद्रा, हाईकोर्ट ने शिल्पा के पति की जमानत याचिका की खारिज

By अनिल शर्मा | Updated: August 7, 2021 12:01 IST

 पोर्नोग्राफी का ये मामला फरवरी में सामने आया था, जब पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने ऐप पर शेयर करने का आरोप है। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्पे इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैंमुंबई की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं

मुंबईःपोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। राज कुंद्रा ने हाईकोर्ट में जमानत की याचिका डाली थी कि उनकी गिरफ्तारी गैर कानूनी है। राज कुंद्रा की तरफ से कहा गया था कि CRPC की धारा 41 A का पालन नहीं किया गया है। राज कुंद्रा और रायन ने अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्पे इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज और शिल्पा के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और कई अश्लील वीडियोज भी मिले। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

 पोर्नोग्राफी का ये मामला फरवरी में सामने आया था, जब पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने ऐप पर शेयर करने का आरोप है। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

 

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिपशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!