लाइव न्यूज़ :

मदर्स डे पर मां को याद कर भावुक हुईं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

By अमित कुमार | Updated: May 10, 2020 13:57 IST

बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी अपनी मां जया लक्ष्मी चक्रवर्ती को याद कर पुरानी कई सारी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं।

वैसे तो मदर्स डे बनाने के लिए किसी खास दिन का इंतजार नहीं करना होता। मां और बच्चों के बीच प्यार का दिन हमेशा रहता है। लेकिन आज यानी 10 मई को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपनी मां के प्रति अपना प्रेम जग जाहिर कर रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। 

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी अपनी मां जया लक्ष्मी चक्रवर्ती को याद कर पुरानी कई सारी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में आप उन्हें डांस कॉस्टयूम में देख सकते हैं। इतना ही नहीं वे अपनी मां से लिपटी हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए हेमा ने लिखा, 'आज मदर्स डे  ऐसा दिन जब हम अपनी मां और उनके कामों को याद करते हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये मेरी और मेरी मां की बहुत ही खास तस्वीर है। हेमा मालिनी ने अपनी दोनों बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल संग भी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हेमा ने लिखा, 'अतीत की झलकियां। इससे पहले अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में हेमा मालिनी ने लोगों से कोरोना वायरस से बचकर रहने की सलाह दी थी। 

उन्होंने कहा, ''साथियों, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। देखने में आ रहा है कि कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन भी कर रहे हैं। यदि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जल्दी खत्म हो जाए और आगे लॉकडाउन की जरूरत ना पड़े और ये जो छोटी-सी छूट मिली है वह समाप्त ना हो तो आपको सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। फेस मास्क, रुमाल, गमछा या दुपट्टे का इस्तेमाल करें।'' 

टॅग्स :मदर्स डेहेमा मालिनीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!