लाइव न्यूज़ :

Happy Diwali 2019: बॉलीवुड के इन स्टार्स के घर होती है दिवाली की ग्रैंड पार्टी, जानिए कौन है इस लिस्ट में

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 27, 2019 07:35 IST

इस बार भी बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा है। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के कौन-से सितारे इस बार धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करने वाले हैं।

Open in App

दीपावली का त्योहार आज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। भला इस सेलिब्रेशन से बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड के परिवारों ने भी इस त्योहार के लिए अपनी प्लाानिंग पूरी कर ली है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जो हर साल दिवाली की ग्रैंड पार्टी रखते हैं, जिसमें बॉलीवुड के सितारे अपने परिवार के साथ शिरकत करते हैं। इस बार भी बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा है। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के कौन-से सितारे इस बार धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करने वाले हैं।

अमिताभ बच्चनहर साल अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी चर्चा में बनी होती है। अमिताभ ऐसी पार्टी रखते हैं जहां कई सितारे एक छत के नीचे आते हैं। हालांकि दो साल से बच्चन परिवार ने पार्टी नहीं रखी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का निधन हो गया था और साल 2018 में अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन के ससुर का निधन हो गया था जिसके कारण दिवाली पार्टी कैंसल कर दी गई थी। लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ अमिताभ बच्चन की ग्रैंड पार्टी होने वाली है।

शाहरुख खानबॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हर साल दिवाली की ग्रैंड पार्टी रखते हैं। वे हर साल अपने घर मन्नत को खूब सजाते हैं। उनकी पार्टी में और भी कई बड़े सेलेब्स शिरकत करते हैं। इस साल भी किंग खान की दिवाली पार्टी में खूब मस्ती होने वाली है।

अनिल कपूरबॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को दिवाली सेलिब्रेट करना काफी ज्यादा पसंद है। वे हर साल इसका इंतजार करते हैं और शानदार तरीके से पार्टी का आयोजन करते हैं। इस पार्टी में उनके भाई बोनी कपूर और संजय कपूर की पूरी फैमिली होती है। साथ ही अनिल कपूर की ग्रैंड पार्टी में बी-टाउन के कई परिवार शिरकत करते हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्राकुंद्रा परिवार सोशल सर्किट में काफी सक्रिय है। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा अपने लैविश पार्टिज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हर साल दिवाली की पार्टी रखते हैं और अपनी होस्टिंग के लिए तारीफ पाते हैं। माना जा रहा है कि इस बार लक्ष्मी पूजा के बाद वे पार्टी रखेंगे।

टॅग्स :दिवालीअमिताभ बच्चनशाहरुख़ खानअनिल कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!