लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Shamita Shetty: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता को कुछ यूं किया बर्थडे विश, जानें एक्ट्रेस की बहन से जुड़ी ये बातें

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2024 10:28 IST

Happy Birthday Shamita Shetty: शमिता शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं।

Open in App

Happy Birthday Shamita Shetty: बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी को कौन नहीं जानता। उनके डांस और गानों के दीवाने आज भी लोग हैं और अपने सफल करियर में एक्ट्रेस ने कई बड़ी फिल्में दी है। हालांकि, इसी बॉलीवुड में काम कर चुकी उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी भी पॉपुलैरिटी के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

खूबसूरती के मामले में शमिता शेट्टी भी शिल्पा की तरह ही कहर ढहाती हैं। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और उनके खास दिन पर उनकी बहन ने उन्हें विश किया है। 45 साल की शमिता शेट्टी भले ही बॉलीवुड में हिट साबित नहीं हुई लेकिन अक्सर वह खबरों की सुर्खियों में बनी रहती हैं।

शमिता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर फैन्स और परिवारजनों का उन्हें बधाई देना लगा हुआ है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शिल्पा ने बहन शमिता को किया विश

इसी कड़ी में शिल्पा शेट्टी ने अपनी छोटी बहन शमिता को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर कर शमिता को बर्थडे विश किया। इस वीडियो में शमिता मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ ही शिल्पा ने बहन के लिए लंबा नोट लिखा, जिसमें दिल छू लेने वाली बाते शामिल हैं।

शमिता शेट्टी, जो 'बिग बॉस 15' के फाइनलिस्ट में से एक थीं। उन्होंने बिग बॉस 15' में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया, वह सीजन की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थीं। विवादास्पद रियलिटी शो में अपने कार्यकाल के दौरान वह हमेशा अपने विचारों के बारे में मुखर रहीं। उन्हें बिग बॉस में आने के बाद लाखों लोग जानने लगे हैं हालांकि उनके जीवन से जुड़ी ऐसी कई बाते हैं जो आज भी उनके फैन्स नहीं जानते हैं तो आइए बताते हैं आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ बातें...

1- शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को कर्नाटक के मैंगलोर में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता फार्मास्युटिकल उद्योग में टैम्पर-प्रूफ वॉटर कैप के निर्माता थे।

2- शमिता शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से की। फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्हें इंटर्नशिप मिली और उन्होंने मनीष मल्होत्रा के साथ काम करना शुरू कर दिया। सेलिब्रिटी डिजाइनर ने उनमें एक चिंगारी देखी और शमिता को अभिनय में अपनी किस्मत आजमाने का सुझाव दिया। बाद में वह एक अभिनेत्री के रूप में फिल्म उद्योग में शामिल हो गईं।

3- शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं जो बॉलीवुड की बहुत मशहूर स्टार हैं। वह अपनी बड़ी बहन के साथ बहुत मजबूत रिश्ता साझा करती हैं। दोनों बहनें एक दूसरे से काफी क्लोज हैं। 

4- शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में किन्ही गिनी-चुनी फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका 'शरारा' गाना काफी हिट हुआ था जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

5-शमिता शेट्टी 'बिग बॉस 15' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहीं। वह हमेशा अपने लिए स्टैंड लेती नजर आती थीं, वह अपने दिल की बात कहने से नहीं डरती थीं।

6- 'बिग बॉस 15' से पहले शमिता शेट्टी 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई थीं, जहां उनकी मुलाकात राकेश बापट से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई और उन्होंने इस जोड़ी को #ShaRa कहना शुरू कर दिया।

टॅग्स :शमिता शेट्टीबर्थडे स्पेशलशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?