बर्थडे स्पेशल: माधुरी दीक्षित से 17 साल छोटा ये अभिनेता ले जाना चाहता था बेडरूम तक, जानें क्या है कारण?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 15, 2018 12:29 PM2018-05-15T12:29:48+5:302018-05-15T12:43:47+5:30
माधुरी ने अपने दमदार अभिनय और अपने बहतरीन डांस से सबके दिल में अपनी एक नई जगह बनाई है। माधुरी दीक्षित के डांस के फैन्स जितने भारत में है उतने ही दूसरे देशों में भी हैं।
मुंबई, 15 मई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। आज वे अपना 51 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। अपने डांस और दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को हुआ था। माधुरी ने अपने दमदार अभिनय और अपने बहतरीन डांस से सबके दिल में अपनी एक नई जगह बनाई है। माधुरी दीक्षित के डांस के फैन्स जितने भारत में है उतने ही दूसरे देशों में भी हैं।
माधुरी ने अब तक अपने फिल्मी करियर में दमदार और सुपरहीट फिल्में दी हैं। 90 दशक में माधुरी के ऊपर कईयों का दिल आया। फैंस के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स भी थे जिनका माधुरी के लिए दिल धड़का था। लेकिन इसी लिस्ट में बॉलीवुड का एक यंग स्टार है जिसका दिल माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता है।
इस यंग अभिनेता का नाम है सिद्धार्थ मल्होत्रा। कुछ साल पहले सिद्धार्थ ने ‘कॉफी विद करण’ में माधुरी दीक्षित के सामने सिद्धार्थ के प्यार का खुलासा हुआ था। इस शो के दौरान माधुरी उन्होंने कहा, ‘वो बहुत अच्छी डांसर हैं। उनके मूव्स मेरे दिमाग में चलते रहते हैं। यही वो लड़की हैं जिसे बेडरूम तक ले जाना चाहता हूं।’ उन्होंने जब ये कहा था तो खुद करण का भी मुंह खुला रह गया था। इस पर सिद्धार्थ ने कहा था वह मेरे लिए मेरा पहला प्यार हैं आज भी उनसे पर्फेक्ट कोई भी नहीं है।
वहीं, जब माधुरी इस शों में पहुंची और करण ने सिद्धार्थ का ये वीडियो दिखाया तो उन्होंने कहा था कि ‘मैं हैरान हूं। क्या सच में सिद्धार्थ ने ऐसा कहा है।’ माधुरी जल्द‘बकेट लिस्ट’ नाम की एक मराठी फिल्म में नजर आएगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है।