लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: 'चॉकलेट' और 'आशिक बनाया आपने' में बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में मचाया तहलका, भारत में की MeToo की शुरुआत

By अमित कुमार | Updated: March 19, 2020 07:19 IST

'साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इतना ही नहीं तनु के मुताबिक फिल्म में नाना एक इंटिमेट सीन भी चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली तनु ने अपनी पहली फिल्म में ही एक अलग पहचान बना ली थी। 2005 में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'चॉकलेट' में जमकर बोल्ड सीन दिए और सुर्खियां में रहीं।

Tanushree Dutta Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड करियर भले ही ज्यादा लंबा नहीं रहा हो, लेकिन वह सुर्खियों में हमेशा बनी रहीं। कभी अपनी बोल्ड सीन्स के कारण तो कभी नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की वजह से उनका नाता हमेशा विवादों से जुड़ा रहा। साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली तनु ने अपनी पहली फिल्म में ही एक अलग पहचान बना ली थी।

'चॉकलेट' और 'आशिक बनाया आपने' में दिए बोल्ड सीन

2004 में मिस इंडिया बनने के बाद उन्होंने मॉडलिंग के जरिए अपमे करियर की शुरुआत की और ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी नजर आए। फिल्म में उनकी बोल्ड आदाओं ने फैंस को जमकर आकर्षित किया। 2005 में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'चॉकलेट' में जमकर बोल्ड सीन दिए और सुर्खियां में रहीं।

आखिरी बार फिल्म 'अपार्टमेंट' में आई नजर

तनुश्री दत्ता ने अपने फिल्मी करियर से एक साल का ब्रेक लिया और फिर 2009 में कमबैक किया लेकिन यह उनके लिए और भी खराब रहा। आखिरी बार वह 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं। 2012 में वह एक इवेंट में नजर आईं तो सब उनका रूप देखकर चौंक गए। हॉट अवतार में दिखने वाली तनुश्री बॉब कट बाल और साड़ी पहने नजर आईं, तनुश्री के इस लुक को फैंस के लिए पहचानना बेहद मुश्किल रहा।

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

'साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इतना ही नहीं तनु के मुताबिक फिल्म में नाना एक इंटिमेट सीन भी चाहते थे। जिसके बाद तनु ने फिल्म छोड़ दिया और मीटू कैम्पेन के तहत अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाया। भारत में मीटू का आगाज करने वाली पहली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ही थी। 

इस विवाद के बाद एक्टिंग करियर हो गया समाप्त

इस विवाद के बाद से इंडस्ट्री ने उनका बॉयकाट कर दिया और इस तरह उनका एक्टिंग करियर समाप्त हो गया था। नाना और तनु के बीच इस मामले को लेकर नोक-झोंक आज भी चलती रहती है। हालांकि, नाना से दुशमनी तनु के लिए भारी पड़ा और बॉलीवुड से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

टॅग्स :तनुश्री दत्ताबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!