लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Amitabh Bachchan: 79 साल के हुए अमिताभ बच्चन, अमित जी से जुड़ी इन 12 खास बातों को नहीं जानते होंगे आप

By उस्मान | Updated: October 11, 2021 08:08 IST

अमिताभ को कूली फिल्म की शू‌टिंग के वक्त ऐसी चोट लगी थी कि मरते-मरते बचे थे

Open in App
ठळक मुद्देवह 79 साल के हुए अमिताभ, उनका जन्म 11 अक्‍टूबर 1942 को इलाहाबाद में हुआ था।कूली फिल्म की शू‌टिंग के वक्त ऐसी चोट लगी थी कि मरते-मरते बचे थेवे दोनों हा‌थों से लिख सकते हैं

Happy Birthday Amitabh Bachchan: आज यानी 11 अक्टूबर को महायानक अमिताभ बच्चन काजन्मदिन है। वह 79 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 अक्‍टूबर 1942 को इलाहाबाद में हुआ था।

सदी के महानायक की जिंदगी से जुड़े तथ्य इतने आम हो गए हैं कि जो उनके चाहने वाले नहीं हैं, वे जानते हैं कि अमिताभ को कूली फिल्म की शू‌टिंग के वक्त ऐसी चोट लगी थी कि मरते-मरते बचे थे।

या फिर कि अमिताभ बच्चन फिल्मों में जबर्दस्त हिट होने के बाद अमिताभ बच्चन कॉरर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) बनाकर तबाह हो गए थे। फिर उन्होंने दोबारा पारी शुरू की। या फिर ये बातें कि राजीव गांधी के सानिध्य में उन्होंने अपनी राजनैतिक पारी शुरू की थी। लेकिन बोफोर्स घोटाले में कथ‌ित तौर पर नाम आने के बाद उन्होंने सालों तक मीडिया से बात बंद कर दी थी।

अमिताभ से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य 

1. अमिताभ बच्चन द्विहत्थी हैं। आमतौर पर एक्‍शन दृश्यों में हमने उन्हें बायें हाथ से ज्यादा काम करते देखा है। लेकिन असल में वे द्विहत्थी हैं। वे दोनों हा‌थों से लिख सकते हैं।

2. अमिताभ बच्चन बस भारत में मशहूर नहीं। बीबीसी न्यूज के एक पोल में चार्ली चैप्‍लिन के बाद अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा लोगों ने बतौर मशहूर अभिनेता वोट किया था।

3. फिल्मों में आने पहले अमिताभ बच्चन एक रेडियो एनाउंसर थे। लेकिन उनकी मोटी आवाज के चलते वहां उन्हें आलोचना सुननी पड़ती थी।

ऑल इंडिया रेडियो ने कर दिया था रिजेक्ट

4. ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी के लिए एक बार वह गए थे। वहां उनकी आवाज के चलते ऑल इंडिया रे‌डियो उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

5. अमिताभ का सपना एयरफोर्स ज्वाइन करने का था। उन्होंने एक बार इंजीनियर बनने की भी सोची थी। अभिनेता बनने का सपना उनके मन में नहीं था।

6. अमिताभ ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1969 में मृणाल सेन की फिल्म 'भुवन शोम' से एक वायस नरेटर (नेपथ्‍य से आवाज देने वाला) के तौर की थी। यहां तक कि सत्यजीत रे ने भी अपनी फिल्म शतरंज के खिलाड़ी में अमिताभ बच्चन की आवाज इस्तेमाल किया था।

रहने के ‌लिए अमिताभ बच्चन के पास नहीं था घर

7. स्ट्रगल के दिनों में अमिताभ बच्चन के पास रहने के लिए घर भी नहीं था। तब महमूद ने उन्हें अपने घर में आश्रय दिया था।

8.  साल 2001 में फिल्म अक्स के एक दृश्य के लिए अमिताभ 58 की उम्र में 30 फीट ऊंची जगह से अपने को-स्टार मनोज वाजपेयी के साथ कूद गए थे।

9. 31 अक्टूबर, 2006 में अमिताभ बच्चन ने एक दिन में 23 सीन रिकॉर्ड किए थे। खास बात यह है कि ऐसा उन्होंने महज 5 घंटों के भीतर किया था। यह फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला थी।

एयरहोस्टेस से रिश्ता रखने के लिए होती है चर्चा

10. अमिताभ बच्चन ऐसे पहले अभिनेता से जिन्हें 1990 के दशक में 1 करोड़ रुपये ज्यादा फीस मिलती थी।

11. साल 1969 में अमिताभ बच्चन ब्रिटिश एयरवेज की एक एयर होस्टेस के साथ रिश्ते रखने के लिए चर्चा में आए थे।

12. अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ का नाम इंकलाब रखना चाहते थे।

13. लंदन के मैडम तुषाद संग्रहालय में अमिताभ बच्चन का साल 2000 में पुतला लगा। वह पहले भारतीय ही नहीं पहले एशियाई शख्सियत थे, जिनका पुतला वहां लगा।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड फ्लैशबैकअभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?