लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच लोगों को एक नई उम्मीद देती हैं नसीरुद्दीन शाह की यह फिल्म, जानें क्या है खास

By भाषा | Updated: April 13, 2020 14:43 IST

‘निशांत’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘मंडी’, ‘स्पर्श’, ‘उमराव जान’, ‘वो सात दिन’, ‘सरफरोश’ और ‘अ वेडनसडे’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके शाह अब नए अभिनेताओं को प्रशिक्षित करना चाहते है।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि यह अजीब संयोग है कि मौजूदा समय में इस फिल्म का विषय अधिक प्रासंगिक हो गया है। ‘जी5’ अपने ‘लघु फिल्मोत्सव’ में नौ फिल्मों को दिखाएगा जिनमें ‘हाफ फुल’ भी शामिल है।

लघु फिल्म ‘हाफ फुल’ में अपनी अदायगी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि यह फिल्म ऐसे समय में उम्मीद देती है जब कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोग घरों में बंद हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण कवल ने किया है और इसमें विक्रम मैस्सी ने भी अभिनय किया है। यह लघु फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे अपनी जिंदगी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेना होता है, तभी उसकी मुलाकात एक बुजुर्ग व्यक्ति से होती है। इस मुलाकात के बाद उस व्यक्ति का जीवन, मौत और अपने प्रति नजरिया बदल जाता है। 

शाह ने कहा कि यह अजीब संयोग है कि मौजूदा समय में इस फिल्म का विषय अधिक प्रासंगिक हो गया है। शाह ने ‘पीटीआई’ को मुंबई से फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब यह फिल्म बनी थी, तब ऐसी कोई स्थिति नहीं थी। मैं कहूंगा कि फिल्म मौजूदा हालात में और प्रासंगिक हो गई है। मुझे भरोसा है कि आज कई लोग फिल्म के युवा नायक के साथ स्वयं को जोड़ पाएंगे... यह उम्मीद देने वाली फिल्म है। आज जब हमारे चारों ओर अकेलापन है, ऐसे में यह फिल्म लोगों को इससे पार पाने में मदद कर सकती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वेब के लिए बन रहीं लघु फिल्में युवाओं को अपनी कला पेश करने का अवसर देती हैं। वे लाखों या करोड़ों रुपए के नुकसान, करियर को खतरे में डालने के भय और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता किए बिना अभिनय कर सकते हैं।’’ ‘जी5’ अपने ‘लघु फिल्मोत्सव’ में नौ फिल्मों को दिखाएगा जिनमें ‘हाफ फुल’ भी शामिल है। इस फिल्म का प्रीमियर 15 अप्रैल को होगा। 

इससे पहले ‘इंटीरियर कैफे नाइट’, ‘रोगन जोश’ और ‘द वॉलेट’ जैसी लघु फिल्मों में काम कर चुके शाह का कहना है कि इन फिल्मों के लिए अपेक्षाकृत कम समय की आवश्कयता होती है, इसलिए वे इनमें काम करने को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नई एवं उभरती प्रतिभाओं के साथ काम करके हमेशा खुशी मिलती है। 

‘निशांत’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘मंडी’, ‘स्पर्श’, ‘उमराव जान’, ‘वो सात दिन’, ‘सरफरोश’ और ‘अ वेडनसडे’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके शाह अब नए अभिनेताओं को प्रशिक्षित करना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह अभिनेताओं को प्रशिक्षित करने के लिए तकनीक खोज रहे हैं और वह पिछले 20 साल से इस कार्य में लगे हैं। 

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!