लाइव न्यूज़ :

Guru Dutt Birth Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बतौर टेलीफोन ऑपरेटर काम किया करते थे गुरु दत्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 14:55 IST

दिवंगत अभिनेता गुरु दत्त (Guru Dutt) का आज 95वां आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर गुरु दत्त से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में जानिए।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु दत्त का जन्म 9 जुलाई 1925 को बेंगलुरु में हुआ था कई अभिनेताओं की तरह उन्होंने भी फिल्म जगत में आकर अपना नाम बदला था

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गुरु दत्त (Guru Dutt) का 95वां आज जन्मदिन है। 9 जुलाई 1925 को कर्नाटक में जन्मे गुरु दत्त का पूरा नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। उन्हें प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम और चौदहवीं का चांद जैसी फिल्मों के लिए फैंस आज भी याद करते हैं। 

आर्तिक स्थिति ठीक नहीं होने कारण कॉलेज नहीं जा पाए गुरु दत्त

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, गुरु दत्त का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। आर्तिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वो कॉलेज भी नहीं जा पाए थे। यही नहीं, अपने फिल्मी करियर का आगाज करने से पहले उन्होंने कोलकाता है में बतौर टेलीफोन ऑपरेटर भी काम किया था। जब इस काम से उनका मन हटने लगा, तब उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी। फिर गुरु कोलकाता से पुणे आ गए, जहां उन्होंने एक फिल्म कंपनी में काम करना शुरू किया। यहां काम करते हुए उनकी दोस्ती देवानंद और रहमान से हो गई।

गुरु दत्त ने बतौर कोरियोग्राफर, एक्टर और अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसके बाद गुरु दत्त ने कोरियोग्राफर, एक्टर और अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया। उन्हें पुणे में सबसे पहले साल 1944 में चांद नामक फिल्म में श्रीकृष्ण का किरदार करने को मिला था। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था। यही नहीं, साल 1951 में गुरु के निर्देशन में फिल्म बाजी रिलीज हुई। बता दें, फिल्म इंडस्ट्री को देवानंद और गुरु दत्त ने एकसाथ कई शानदार फिल्में दी थीं। 

10 अक्टूबर, 1964 को हुआ निधन

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

यही नहीं, कई आर्टिस्ट को गुरु दत्त ने काम भी दिया, जिसमें वहीदा रहमान, जॉनी वॉकर, राइटर-डायरेक्टर अबरार अल्वी और सिनेमेटोग्राफर वीके मूर्ति जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। वैसे गुरु जितने शानदार अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे उनकी निजी जिंदगी के भी उतने ही चर्चे होते थे। उन्होंने कम उम्र में शोहरत हासिल कर ली थी। मगर 10 अक्टूबर, 1964 को रहस्यमयी तरीकों से उनका निधन हो गया। 

टॅग्स :गुरु दत्तबॉलीवुड गॉसिपदेव आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!