लाइव न्यूज़ :

Video: पत्नी दीपिका के लिए सोलो रैप शो करेंगे रणवीर, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 11, 2019 10:53 IST

हाल ही में 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस दौरान मीडिया ने रणवीर और आलिया से कई तरह के सवाल किए जिनका दोनों ने जमकर जवाब भी दिया।

Open in App

रणवीर सिंह सिंबा फिल्म की सफलता  के बाद अब 'गली ब्वॉय' के जरिए पर्दे पर आने वाले हैं। दीपिका पादुकोण से शादी के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है ऐसे में अभी भी वह जहां भी जाते हैं उनसे पत्नी से रिलेटिड ही सवाल किए जा रहे हैं। 

हाल ही में 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस दौरान मीडिया ने रणवीर और आलिया से कई तरह के सवाल किए  जिनका दोनों ने जमकर जवाब भी दिया। इसी दौरान जब रणवीर से पूछा गया कि क्या उन्होंने वाइफ दीपिका के लिए कोई रैप सॉन्ग लिखा है? तो इसके जवाब में 'हां, वो तो मैं उनके लिए स्पेशल सोलो शो दूंगा। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका ने अभी तक फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है लेकिन उन्हें 'गली बॉय' का टीजर काफी पसंद आया था।

'गली ब्वॉय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया से पूछा गया कि गली ब्वॉय में रणवीर सिंह और ब्रह्मस्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियेंस कैसा रहा। इस सवाल पर रणवीर ने आलिया की चुटकी ली।

आलिया भटट् ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, दोनों के साथ काम करने में काफी समानता है, बस फर्क इतना है कि मैं एक के साथ गली ब्वॉय कर रही हूं और दूसरे के साथ ब्रह्मस्त्र। इस पर बीच मेंरणवीर सिंह बोलते हुए कहते हैं कि एक थोड़ा ज्यादा स्पेशल है और एक थोड़ा कम। इस पर आलिया भट्ट ब्लश करते हुए नजर आईं। गली ब्वॉय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह काफी मस्ती के मूड में भी नजर आए।

 इसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि रितेश सिद्धवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।  खबरों की मानें तो यह फिल्म मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले भारतीय रैपर के जीवन पर आधारित है।

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच