लाइव न्यूज़ :

गुफी पेंटल का निधन, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में शकुनि का निभाया था किरदार, पिछले कई दिनों से थे बीमार

By विनीत कुमार | Updated: June 5, 2023 12:08 IST

'महाभारत' सीरियल में शकुनि का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 79 साल के थे।

Open in App

मुंबई: बीआर चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियर 'महाभारत' में शकुनि का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का निधन हो गया है। पेंटल 79 साल के थे और उनकी तबीयत पिछल कुछ दिनों से काफी खराब चल रही थी। वे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा।

पिछले ही हफ्ते ये खबर आई थी कि अस्पताल में भर्ती पेंटल की हालत नाजुक बनी हुई है। गुफी पेंटल महाभारत सीरियल सहित कई अन्य धारावाहिकों और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार गुफी पेंटल की तबीयत लंबे समये से लगातार खराब चल रही थी लेकिन 31 मई को स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया था।

गुफी पेंटल टीवी धारावाहिकों के भी निर्शेशन कर चुके हैं। हालांकि, उनकी घर-घर में पहचान उनके शकुनि के किरदार के लिए है। 1980 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित 'महाभारत' सीरियल खूब लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा रफूचक्कर, देश-परदेश, मैदान-ए-जंग, दावा आदि में भी उनका काम काफी सराहनीय रहा। वे कई अन्य टीवी शो जैसे- कानून, सौदा, अकबर-बीरबल, ओम नम: शिवाय, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं आदि के भी हिस्सा रहे।

आखिरी बार 'जय कन्हैया लाल की' में आए थे नजर

गूफी के पिता मोहन पेंटल का नाता भी फिल्मों से रहा है। गुफी ने 1975 में 'रफू चक्कर' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद 1980 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। गुफी को लेकिन बड़ी पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट सीरियल 'महाभारत' से मिली। इसमें उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गुफी आखिरी बार स्टार भारत के शो 'जय कन्हैया लाल की' में नजर आए थे।

गुफी पेंटल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करने का मौका मिला था। उन्हें तब शकुनि के किरदार के लिए एक चेहरे की तलाश में थे। उन्होंने खुद शो के लिए कई किरदारों का ऑडिशन लिया था। गुफी ने बताया था कि शकुनि के किरदार के लिए उन्होंने तीन लोगों को चुना था लेकिन शो की स्क्रिप्ट लिख रहे मासूम रजा की नजर उन पर पड़ी और फिर उन्होंने ही उनके शकुनि का रोल करने की सलाह दी।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!