लाइव न्यूज़ :

सैफ और करीना कपूर के दूसरे बेटे की तस्वीर हुई लीक! रणधीर कपूर ने शेयर की एक फोटो, फिर किया डिलीट

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 6, 2021 15:18 IST

करीना कपूर ने हाल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, उसकी तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में रणधीर कपूर का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरणधीर कपूर ने एक बच्चे की फोटो शेयर की और फिर उसे डिलीट कियाऐसा कहा जा रहा है कि गलती से रणधीर कपूर ने करीना कपूर के दूसरे बेटे की तस्वीर शेयर कर दी हैसैफ-करीना ने अब तक खुद छोटे बेटे की तस्वीर दुनिया को नहीं दिखाई है

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान ने  इस साल 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वगत किया था. फैंस ने भी उन्हें बधाई दी. वहीं, करीना और सैफ दोनों ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि वे बच्चे का चेहरा और नाम अभी नहीं उजागर करेंगे.

हालांकि, अब ऐसा लगता है कि उनके दूसरे बेटे की तस्वीर लीक हो गई है. दरअसल, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने एक बच्चे की फोटो शेयर की थी पर जल्द ही उन्होंने उसे डिलीट भी कर दिया. अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद गलती से रणधीर कपूर ने अपने पोते की फोटो शेयर की थी और बाद में उसे डिलीट किया.

रणधीर कपूर ने किया डिलीट पर तस्वीर हुई वायरल

दरअसल, रणधीर कपूर ने फोटो का एक कोलाज बनाकर तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि तस्वीर करीना और सैफ के दूसरे बेटे की है. 

करीना ने भी पहले शेयर की थी नवजात बच्चे की तस्वीर 

इससे पहले करीना कपूर ने अपने नवजात बच्चे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी , जिसे फैंस का खूब प्यार मिला था. उस तस्वीर में हालांकि करीना ने बच्चे के चेहरे को नहीं दिखाया था. करीना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती है. सभी को विमेंस डे की शुभकामनाएं.'

दरअसल सैफ और करीना कपूर के पहले बच्चे के नाम तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही गई थीं. लोगों ने इसे अलग तरह से जोड़ कर देखा था . ऐसे में करीना ने खुद नेहा धूपिया के शो में इस बात का खुलासा किया कि वे अपने दूसरे बच्चे के नाम और लुक को मीडिया के सामने नहीं लाना चाहते. 

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खानइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?