लाइव न्यूज़ :

अलग-अलग भाषाओं की 2200 फिल्मों का संरक्षण करेगी सरकार, 363 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जानिए

By भाषा | Updated: May 6, 2022 09:13 IST

पुणे की अपनी यात्रा के दौरान संगठन के कामकाज की समीक्षा के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संरक्षण परियोजना की तैयारी भारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रह (एनएफएआई) में जोरों-शोरों पर है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रह ने सत्यजीत रे की दस प्रतिष्ठित फिल्मों की बहाली की है रे की क्लासिक फिल्म ''प्रतिद्वंदी'' का नया संस्करण इस महीने के अंत में कान्स क्लासिक्स सेक्शन में प्रर्दशित किया जाएगा

नयी दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म संरक्षण परियोजना शुरू की है, जिसके तहत विभिन्न भाषाओं की 2,200 फिल्में 363 करोड़ रुपये की लागत से संरक्षित की जायेंगी। पुणे की अपनी यात्रा के दौरान संगठन के कामकाज की समीक्षा के बाद ठाकुर ने कहा कि संरक्षण परियोजना की तैयारी भारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रह (एनएफएआई) में जोरों-शोरों पर है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं, फिल्म इतिहासकारों, अपर्णा सेन, श्रीराम राघवन, अंजलि मेनन और वेत्रिमारन जैसे निर्माताओं की भाषावार समितियों ने संरक्षण के लिए फिल्मों का चयन किया है। मंत्री ने बताया कि ''राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन में बहाली के अलावा 597 करोड़ रुपये के कुल आवंटित बजट के साथ फिल्म स्थिति का मूल्यांकन, निवारक संरक्षण और डिजिटलीकरण की संरक्षण प्रक्रियाएं भी शामिल हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े फिल्म संरक्षण मिशनों में से एक है।''

भारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रह ने सत्यजीत रे की दस प्रतिष्ठित फिल्मों की बहाली की, जिन्हें विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया जाएगा। रे की क्लासिक फिल्म ''प्रतिद्वंदी'' का नया संस्करण इस महीने के अंत में कान्स क्लासिक्स सेक्शन में प्रर्दशित किया जाएगा।

1978 में आई जी अरविंदन की मलयालम फिल्म ''थम्प'' के पुनर्स्थापित संस्करण को फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा कान महोत्सव में रेस्टोरेशन वर्ल्ड प्रीमियर में प्रदर्शित किया जाएगा। सत्यजीत रे की फिल्मों के अलावा, 'नीलकुयिल' (मलयालम) और 'दो आखें बारह हाथ' (हिंदी) जैसी विविध फीचर फिल्मों को भी संरक्षित किया जाएगा। 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरहिन्दी सिनेमा समाचारसत्यजीत रे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!