लाइव न्यूज़ :

Gold Movie Review: आजाद भारत के पहले गोल्ड की कहानी है 'गोल्ड'

By विवेक कुमार | Updated: August 14, 2018 20:03 IST

रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी गोल्ड भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास की कहानी को बयां करती है।

Open in App

फिल्म का नाम : गोल्डडायरेक्टर: रीमा कागतीस्टार कास्ट: अक्षय कुमार, विनीत कुमार सिंह, अमित शाद, कुणाल कपूर, मौनी रॉय ,सनी कौशलरेटिंग:    3.5 /5 

कुछ फ़िल्में ऐसी भी होती हैं जो हमें अपने इतिहास से जोड़ती है, उनके करीब लाती है। रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गोल्ड' भी इन्हीं में से एक है जो भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास को बयां करती है। गोल्ड कहानी है एक ऐसे इंसान की जो आजाद भारत के लिए 'गोल्ड' लाना चाहता है उसका सिर्फ एक ही सपना है कि विदेशी सरजमीं पर शान से भारतीय तिरंगा फहराए।

कहानी- फिल्म की कहानी शुरू होती है बर्लिन ओलिंपिक (1936) से जहां ब्रिटिश इंडिया और जर्मनी हॉकी मैच खेलती है। टीम के साथ जूनियर मैनेजर के तौर पर तपन दास (अक्षय कुमार) होते हैं और टीम के कप्तान सम्राट (कुणाल कपूर) और इम्तियाज (विनीत कुमार सिंह )। जिनके शानदार गोल के बदौलत भारतीय टीम जर्मनी को धूल चटाती है और जीत हासिल कर लेती है। लेकिन जीत के बावजूद भी भारतीय टीम खुश नहीं, ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रिटिश इंडिया का झंडा फहराया जाता है। सभी का सिर्फ एक ही सपना है कि वह आजाद भारत के लिए गोल्ड लाए। इस बीच वर्ल्ड वार शुरू होता है और युद्ध ख़त्म होते ही भारत को आजादी की खुशखबरी मिल जाती है। फिर शुरू होता है देश के पहले गोल्ड के सपने को पूरा करने का जद्दोजहद जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी तपन दास यानी अक्षय कुमार लेता है। देश को पहले गोल्ड दिलाने के लिए वह देश के हर कौने में जाकर बेस्ट हॉकी प्लेयर्स को सलेक्ट करता है लेकिन तपन की मेहनत उस समय बेकार हो जाती है जब भारत का बंटवारा हो जाता है। तपन की पूरी टीम टूट जाती है। सभी खिलाड़ी अलग हो जाते हैं। लेकिन क्या तपन दोबारा फिर से टीम बना पाएगा? 200 साल की गुलामी का बदला भारतीय टीम कैसे लेगी? फिल्म की पूरी कहानी आजाद भारत के पहले गोल्ड की है। जिसे जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

डायरेक्शन- रीमा कागती की 'गोल्ड' की कहानी काफी दमदार है। जो आजादी के दौर और आजादी के बाद की कहानी को दिखाती है। डायलॉग्स और फिल्म के लोकेशन इसे एक अच्छी फिल्म बनाती है। फिल्म के ऐसे कई सीन हैं जो आपको काफी इमोशनल कर देंगे। लेकिन सेकंड हॉफ थोड़ा कम जरुर किया जा सकता था।

एक्टिंग- इस पूरी फिल्म में सिर्फ अक्षय कुमार छाए रहते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और डायलॉग कमाल की है। वहीं मौनी रॉय एक बंगाली पत्नी के किरदार को बखूबी निभाया है जो अपने पति को डांटती रहती हैं। वहीं कुणाल कपूर, अमित शाद और मुक्काबाज़ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लाजवाब अभिनय किया है और सनी कौशल पंजाबी किरदार में बिल्कुल फिट नजर आते हैं। 

म्यूजिक- फिल्म का म्यूजिक उतना अच्छा नहीं है जितना इसे होना चाहिए था। किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए उसके संगीत का काफी योगदान होता है। फ़िलहाल 'नैनों ने बांधी' ठीक ठाक है। जो आपको पसंद आएगा।

और भी कुछ खास- देशभक्ति से जुड़ी 'गोल्ड' 1948 में भारतीय हॉकी टीम की जीत की कहानी पर बेस्ड है। जो सभी को जाननी बेहद जरुरी है। फ़िलहाल अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग ने गोल्ड को और भी स्पेशल बना दिया है।      

टॅग्स :गोल्ड फिल्मअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?