लाइव न्यूज़ :

विवादों के बीच 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से किया हैरान, पहले दिन कमाए इतने करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: February 26, 2022 09:46 IST

आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.50-10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की प्रतिक्रिया देखने के लिए आलिया ने शुक्रवार की देर रात खार में गैलेक्सी सिनेमा का भी दौरा किया..

Open in App
ठळक मुद्दे गंगूबाई काठियावाड़ी ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.50-10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया फिल्म की प्रतिक्रिया देखने के लिए आलिया ने शुक्रवार की देर रात खार में गैलेक्सी सिनेमा का भी दौरा किया

मुंबईः विवादों में घिरी आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आखिरकार 25 फरवरी की देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर लेकर दर्शकों को जायजा लेने खुद आलिया भट्ट देर रात खार में गैलेक्सी सिनेमा का भी दौरा किया जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं।

आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9.50-10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की प्रतिक्रिया देखने के लिए आलिया ने शुक्रवार की देर रात खार में गैलेक्सी सिनेमा का भी दौरा किया और प्रशंसकों द्वारा उन्हें गंगूबाई-शैली की नमस्ते के साथ बधाई देते हुए देखा गया।

Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 9.50-10 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने मुंबई सर्किट में अच्छा स्कोर किया है। मुंबई सर्किट में पहले दिन का कलेक्शन 83 या इससे अधिक हो सकता है।'

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रिलीज से पहले बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। रिलीज से पहले फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म में दिखाए कई नामों को लेकर आपत्ति जताई गई थी जिसको लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को रिलीज से पहले इसके नाम को बदलने का सुझाव दिया था।

टॅग्स :आलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!