लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, अक्षय खन्ना मिलने पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 10:42 IST

। अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, नितिन मनमोहन फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। उन्हें कल रात हृदय संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं।‘‘बोल राधा बोल’’ और ‘‘लाडला’’ जैसी फिल्मों के निर्माता मनमोहन को जाना जाता है।

मुंबईः फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्माता को आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।  ऐसा बताया जा रहा है कि ‘‘बोल राधा बोल’’ और ‘‘लाडला’’ जैसी फिल्मों के निर्माता मनमोहन को शनिवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा।

नितिन की हालत के बारे में सूचना मिलने पर अक्षय खन्ना ने उनसे अस्पताल मिलने पहुंचे। अक्षय ने नितिन मनमोहन के साथ 'गली गली चोर है', 'दीवानगी' और 'सब कुशल मंगल' जैसी फिल्में की हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक के बाद नितिन मनमोहन को नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, नितिन मनमोहन फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें कल रात हृदय संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। वह आईसीयू में हैं।’’

नितिन मनमोहन दिवंगत अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं, जिन्होंने ‘‘ब्रह्मचारी’’, ‘‘गुमनाम’’ और ‘‘नया जमाना’’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। 

टॅग्स :फिल्म डायरेक्टरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!