लाइव न्यूज़ :

हार्ट अटैक से फिल्म प्रोड्यूसर का निधन, सलमान खान की फिल्म को किया प्रोड्यूस

By धीरज मिश्रा | Updated: October 22, 2023 17:44 IST

सलमान की फिल्म वीरगति को प्रोड्यूस करने वाले 74 वर्षीय बाबूभाई लातिवाला का निधन हार्ट अटैक से हो गया है। सलमान की फिल्म के अलावा उन्होंने साल 1998 में तिरछी टोपीवाले लिखी।

Open in App
ठळक मुद्दे74 साल की उम्र में प्रोड्यूसर बाबूभाई लातिवाला का हुआ निधन बॉलीवुड की इन दो फिल्मों से था गहरा नाता बॉम्बिनों वीडियो कैसेट्स के प्रमुख रहें

Babubhai Latiwala Passes Away: सलमान खान ने हिन्दी फिल्मों में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 1989 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से सफर शुरू करने सलमान आज मेगास्टार हैं। उनकी फिल्में करोड़ों रुपये का बिजनेस करती हैं। सलमान अपनी इस सफलता के पीछे अपने फैंस के साथ अपने उन प्रोड्यूसर का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें फिल्मों में काम दिया।

इस बीच एक दुखद खबर निकलकर सामने आई हैं। सलमान की फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले प्रोड्यूसर बाबूभाई लातिवाला का निधन हो गया है। टाइम्स एंटरटेनमेंट के अनुसार सलमान की फिल्म वीरगति को प्रोड्यूस करने वाले 74 वर्षीय बाबूभाई लातिवाला का निधन हार्ट अटैक से हो गया है।

सलमान की फिल्म के अलावा उन्होंने साल 1998 में तिरछी टोपीवाले लिखी। बताया जा रहा है कि बाबूभाई लातिवाला बॉम्बिनों वीडियो कैसेट्स के प्रमुख हैं। 20 अक्टूबर को रात दो बजे बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल में उनका निधन हुआ। बाबूभाई बीते काफी समय से भारत से दूर ऑकलैंड में रह रहे थे। वह अभी कुछ दिनों पहले ही भारत लौटे थे। हालांकि भाग्य ने इस दौरान उनकी परीक्षा ली। उन्हें दो दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 

इन किरदारों ने निभाई थी भूमिका

बाबूभाई लातिवाला ने सलमान की फिल्म वीरगति को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने लीड एक्टर के तौर पर अभिनय किया था। इस फिल्म में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला था। सलमान के साथ उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री भी थे।

इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा डडवाल, फरीदा जलाल दिखी थी। इस फिल्म के अंत में सलमान की मौत हो जाती हैं। फिल्म बॉक्स पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं बाबूभाई के द्वारा लिखी गई तिरछी टोपीवाले फिल्म में चंकी पांडे, मोनिका बेदी, कादर खान, सहित अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :सलमान खानहार्ट अटैक (दिल का दौरा)वीरगतिफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई